विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

गुलदार का नाम सुनते ही कांप जाते हैं लोग, बागेश्वर की प्रेमा और हेमा जोशी ने दराती से खदेड़कर भगाया, CM ने किया सम्मानित

Published: Thu, 01 Oct 2026 05:55 PM (IST)

मुख्यमंत्री ने गुलदार के हमले का बहादुरी से सामना करने वाली बागेश्वर की प्रेमा जोशी और हेमा जोशी को सम्मानित ...और पढ़ें

News Article Hero Image
timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

जागरण संवाददाता, बागेश्वर। खेत में काम करते समय अचानक गुलदार के हमले का बहादुरी से सामना कर अपनी जान बचाने वाली दो महिलाओं को मुख्यमंत्री ने सम्मानित किया।

ग्राम पाटली, तहसील गरुड़ की निवासी प्रेमा जोशी और हेमा जोशी को मानव-वन्यजीव संघर्ष के क्षेत्र में उनके साहसिक कार्य के लिए गुरुवार को देहरादून स्थित एफआरआइ के आइसीएफआरई सभागार में आयोजित वन्यजीव सप्ताह कार्यक्रम में सम्मानित किया गया।

तीन सितंबर को बैजनाथ क्षेत्र के पाटली गांव में कृषि कार्य के दौरान प्रेमा जोशी पर गुलदार ने अचानक हमला कर दिया। घायल होने के बावजूद प्रेमा ने हिम्मत नहीं हारी और शोर मचाते हुए पास में रखी दराती से गुलदार का सामना किया।

प्रेमा की चीख सुनकर हेमा जोशी मौके पर पहुंचीं और उन्होंने भी शोर मचाकर गुलदार का प्रतिरोध किया। दोनों महिलाओं के साहस और एकजुटता के कारण गुलदार वहां से भाग गया।

मुख्यमंत्री के हाथों सम्मानित होने से इन महिलाओं के साहस को नई पहचान मिली है। यह घटना ग्रामीण क्षेत्रों में मानव-वन्यजीव संघर्ष के प्रति जागरूकता और आत्मरक्षा के महत्व को भी दर्शाती है।

प्रभागीय वनाधिकारी प्रकाश चंद्र आर्य ने कहा कि इनका साहस और धैर्य समाज के लिए प्रेरणास्रोत है। मानव जीवन की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है, और ऐसे उदाहरण विपरीत परिस्थितियों में धैर्य और सूझबूझ से काम लेने की प्रेरणा देते हैं।

यह भी पढ़ें- उत्तराखंड के बागेश्वर में पुलिस की वर्दी में वीडियो कॉल से साइबर ठगी, डिजिटल अरेस्ट कर ठगे 2.60 लाख

यह भी पढ़ें- बागेश्वर के असोज में मौसम ने बदले तेवर, ऊंची पहाड़ियों पर हिमपात के कारण अचानक बढ़ी ठंड