बागेश्वर का तापमान पहुंचा 35 डिग्री सेल्सियस
बागेश्वर में टेंपरेचर काफी बढ़ गया है ऐसे में लोगों को पेयजल के लिए परेशान होना पड़ रहा है। जासं बागेश्वर तापमान बढ़ने से नगर में भीषण गर्मी पड़ने लगी है। गर्मी के चलते लोग बेहाल ह
जासं, बागेश्वर: तापमान बढ़ने से नगर में भीषण गर्मी पड़ने लगी है। गर्मी के चलते लोग बेहाल हो गए हैं। सुबह आसमान में हल्के बादल होने से बारिश की उम्मीद थी, लेकिन धीरे-धीरे वह भी समाप्त हो गई। लॉकडाउन के कारण लोग नदियों का रुख भी नहीं कर पा रहे हैं।
कोरोना वायरस संक्रमण से बचाव और रोकथाम के लिए लॉकडाउन घोषित है। जरूरी काम के लिए ही लोगों का घर से बाहर आना-जाना है। जिले के अधिकांश हिस्सों में भीषण गर्मी पड़ने लगी है। लोग गर्मी से निजात पाने को पंखे, कूलर, एसी आदि का सहारा ले रहे हैं। तापमान में लगातार हो रही बढ़ोत्तरी से लोगों की मुश्किल बढ़ गई है। मंगलवार को नगर का तापमान 35 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। जो मई के महीने का अभी तक अधिकतम है। लगातार बढ़ रही गर्मी से लोग और जानवर परेशान हैं। कोरोना के भय से लोग आइसक्रीम और कोल्डड्रिक आदि भी नहीं पी पा रहे हैं।