Bageshwar: पिंडारी, लीती, शामा, गोगिना और कौसानी में ईको टूरिज्म होगा विकसित, शासन से मिले एक करोड़ रुपये
बागेश्वर पर्यटकों को जिले के पर्यटक स्थल सुखद अनुभव कराएंगे। आने वाले दिनों में उन्हें पहले से अधिक व्यवस्थाएं मिल सकेंगी। पिंडारी लीती शामा गोगिना और कौसानी में ईको टूरिज्म विकसित किया जा रहा है। शासन से एक करोड़ की धनराशि मिली है।
जागरण संवाददाता, बागेश्वर: पर्यटकों को जिले के पर्यटक स्थल सुखद अनुभव कराएंगे। आने वाले दिनों में उन्हें पहले से अधिक व्यवस्थाएं मिल सकेंगी। पिंडारी, लीती, शामा, गोगिना और कौसानी में ईको टूरिज्म विकसित किया जा रहा है।
पिंडारी ट्रैक रूट को विकसित किया जा रहा है। शासन से एक करोड़ की धनराशि मिली है। पिंडारी में विंटर पर्यटन को बढ़ावा दिया जाएगा। धाकुडी, द्वाली में एस्ट्रो हर्ट्स बनेंगे। खाती, जैकुनी में वन विभाग की चौकी पर्यटन सूचना केंद्र के रूप में विकसित होगी। पर्यटकों का पंजीकरण के साथ ही होम स्टे, रूट, पोर्टर, फोन नंबर उपलब्ध रहेंगे।
कौसानी में ईको पार्क, चौराह से लेकर पर्यटक आवास गृह तक प्रकाश व्यवस्था, बैंचेज बनेंगे। सरला ताल का सुंदरीकरण होगा। गरुड़ से कौसानी तक पैदल ट्रैक रूट बनेगा। शामा-लीती, गोगिना में भी ईको टूरिज्म विकसित किया जाएगा। होम स्टे विकसित होंगे। भगवती मंदिर, सैम देव मंदिर, नारायण देव मंदिर, कीवी व एप्पल बागान, ट्राउट सर्किट विकसित होगा।
जिलाधिकारी अनुराधा पाल ने बताया कि ईको टूरिज्म के लिए एक करोड़ की धनराशि मिली है। डीपीआर बनाने के निर्देश जिला पर्यटन अधिकारी को दिए गए हैं। रामगंगा नदी एंगलिंग (मत्स्य आखेट) संभावनाएं तलाशी जाएंगी। शामा-लीती में कीवी महोत्सव भी आयोजित होगा।