विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

कांग्रेस नेता हरीश ऐठानी ने की मांग- अंकिता हत्याकांड में कथित VIP का नाम सार्वजनिक करे सरकार

Published: Tue, 17 Nov 2026 02:14 AM (IST)

पूर्व मंत्री हरीश ऐठानी ने अंकिता भंडारी हत्याकांड में कथित वीआईपी का नाम सार्वजनिक करने की मांग की।

हरीश ऐठानी ने निष्पक्ष जांच और गुजरात में नार्को टेस्ट पर सवाल उठाते हुए प्रभावशाली व्यक्ति को बचाने का आरोप लगाया।

हरीश ऐठानी ने निष्पक्ष जांच और गुजरात में नार्को टेस्ट पर सवाल उठाते हुए प्रभावशाली व्यक्ति को बचाने का आरोप लगाया।

HighLights

  1. पूर्व मंत्री हरीश ऐठानी ने वीआईपी का नाम उजागर करने की मांग की।

  2. अंकिता हत्याकांड की निष्पक्ष और पारदर्शी जांच पर सवाल उठाए।

  3. गुजरात में नार्को टेस्ट और प्रभावशाली व्यक्ति को बचाने का आरोप।

जागरण संवाददाता, बागेश्वर। पूर्व दर्जा राज्य मंत्री और जिला पंचायत के पूर्व अध्यक्ष हरीश ऐठानी ने अंकिता भंडारी हत्याकांड को लेकर भाजपा सरकार से कथित वीआईपी का नाम सार्वजनिक करने की मांग की। उन्होंने पूरे मामले की निष्पक्ष और पारदर्शी जांच कराने की बात कही।

सोमवार को पत्रकार वार्ता में ऐठानी ने कहा कि उर्मिला सनावर का नार्को टेस्ट गुजरात में कराए जाने से कई सवाल उठ रहे हैं। उन्होंने पूछा कि जांच गुजरात के अलावा किसी अन्य प्रयोगशाला में क्यों नहीं कराई गई। ऐंठानी ने आरोप लगाया कि कथित वीआईपी का संबंध भाजपा से है और गुजरात में भी भाजपा की सरकार है, इसलिए जांच की निष्पक्षता पर सवाल स्वाभाविक हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि पुलकित आर्य के पिता विनोद आर्य ने हरिद्वार में अंकिता की निजी व्हाट्सएप चैट सार्वजनिक की, जो गंभीर और अक्षम्य कृत्य है।

ऐठानी ने सरकार से पूछा कि कथित वीआईपी कौन था और उसका नाम सार्वजनिक क्यों नहीं किया जा रहा है। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि किसी प्रभावशाली व्यक्ति को बचाने का प्रयास हो सकता है। ऐठानी ने कथित वीआईपी की पहचान और भूमिका की निष्पक्ष जांच, साक्ष्यों से छेड़छाड़ की आशंका की स्वतंत्र पड़ताल तथा अंकिता के परिवार को न्याय दिलाने के लिए समयबद्ध कार्रवाई की मांग की। उन्होंने कहा कि किसी राजनीतिक या प्रभावशाली व्यक्ति को कानून से ऊपर नहीं रखा जाना चाहिए।

जिले की स्वास्थ्य सेवाओं पर सवाल उठाते हुए उन्होंने कहा कि कपकोट सहित पूरे जनपद में 108 एंबुलेंस और चिकित्सकों की कमी से असामयिक मौतें हो रही हैं। इसके बावजूद सरकार 1800 करोड़ रुपये की विकास योजनाओं के दावे कर रही है। ऐंठानी ने कहा कि महिलाओं की सुरक्षा और सम्मान चुनावी भाषणों तक सीमित नहीं होना चाहिए और अंकिता को न्याय दिलाने के लिए कांग्रेस आवाज उठाती रहेगी।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।