Move to Jagran APP

सरकार से मिली इलाज को 3.75 लाख की धनराशि

गत माह मध्यप्रदेश के गूना जिले में हुई बस दुर्घटना में घायल गरुड़ के प्रवासियों को आर्थिक मदद दी गई है।

By JagranEdited By: Published: Sat, 27 Jun 2020 10:14 PM (IST)Updated: Sun, 28 Jun 2020 06:17 AM (IST)
सरकार से मिली इलाज को 3.75 लाख की धनराशि

संवाद सूत्र, गरुड़: गत माह मध्यप्रदेश के गूना जिले में हुई बस दुर्घटना में घायल गरुड़ के प्रवासियों के उपचार के लिए उत्तराखंड सरकार ने 3.75 लाख रुपये की सहायता धनराशि प्रदान कर दी है। साथ ही इलाज के दौरान अस्पताल ने 4.25 लाख का चेक लिय था, जिसे भी वापस कर दिया है।

loksabha election banner

भाजपा जिलाध्यक्ष शिव सिंह बिष्ट ने बताया कि घायलों के उपचार का पूरा खर्च उत्तराखंड व मध्य प्रदेश सरकार ने वहन किया। उन्होंने बताया कि खटीमा विधायक पुष्कर सिंह धामी व बागेश्वर विधायक चंदन राम दास के प्रयासों से उत्तराखंड सरकार ने पय्या गांव निवासी घायल दिनेश सिंह परिहार व उनकी पत्नी विमला देवी के उपचार हेतु 3 लाख 75 हजार की धनराशि भेज दी है। उन्होंने बताया कि उपचार की शेष धनराशि मध्य प्रदेश सरकार द्वारा दी जाएगी।उन्होंने बताया कि घायल दिनेश सिंह के परिजनों से मध्य प्रदेश अस्पताल प्रशासन द्वारा जो 4 लाख 25 हजार रुपए जमा करवाए गए थे, वे भी मंगलवार को चैक के माध्यम से घायलों को वापस किए जा चुके हैं। घायलों की देखभाल कर रहे ठाकुर सिंह ने बताया कि भाजपा जिलाध्यक्ष शिव सिंह बिष्ट ने उनकी हरसंभव मदद की। उन्होंने बताया कि वे लगातार घायलों की जानकारी लेते हुए सम्पर्क में बने रहे। ठाकुर सिंह ने भाजपा जिलाध्यक्ष के सेवा भाव की प्रशंसा करते हुए उन्हें सच्चा जन सेवक बताया है।साथ ही उन्होंने घायल दिनेश सिंह परिहार के उपचार में आíथक मदद करने वाले ग्रामीण कैलाश सिंह परिहार व जिला पंचायत उपाध्यक्ष नवीन परिहार व अन्य समाजसेवियों का भी आभार व्यक्त किया है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.