70 जवानों की निगेहबानी में रहेगी ईवीएम
जागरण संवाददाता बागेश्वर लोकसभा के मतदान का कार्य संपन्न होने के बाद ईवीएम मशीनों को डिग
जागरण संवाददाता, बागेश्वर: लोकसभा के मतदान का कार्य संपन्न होने के बाद ईवीएम मशीनों को डिग्री कॉलेज में बने स्ट्रांग रुम में सील कर दिया गया हैं। 70 जवान 41 दिनों तक ईवीएम मशीनों की सुरक्षा करेंगे।
डिग्री कॉलेज में देर रात राजनीतिक दलों के सामने प्रेक्षक गजेंद्र सिंह ने स्ट्रांग रुम को सील किया। अब यह स्ट्रांग रुम 70 जवानों की कड़ी सुरक्षा के बीच रहेगी। ईवीएम मशीनों की सुरक्षा के लिए तीन स्तर बनाए गए है। सबसे आंतरिक हिस्से में आइटीबीपी के जवान तैनात रहेंगे। इसके बाद पीएसी के जवान सुरक्षा देखेंगे। वाह्य सुरक्षा नागरिक पुलिस के पास रहेगी। प्रत्येक जवान 8 घंटों की ड्यूटी करेगा। इस दौरान इसके आस-पास जाने की किसी को इजाजत नही होगी।
---
स्ट्रांग रुम की कड़ी सुरक्षा की गई है। मतगणना के दिन ही ईवीएम मशीनों को निकाला जाएगा।
-लोकेश्वर सिंह, पुलिस अधीक्षक, बागेश्वर