6512 मी ऊंची भागीरथी-2 चोटी फतह करेंगे पर्वतारोही
जागरण संवाददाता बागेश्वर ग्वालदम स्थित सशस्त्र सीमा बल के पर्वतारोहण संस्थान से 6512 मीटर ऊंच
जागरण संवाददाता, बागेश्वर : ग्वालदम स्थित सशस्त्र सीमा बल के पर्वतारोहण संस्थान से 6512 मीटर ऊंची भागीरथी-2 चोटी फतह करने के लिए 14 सदस्यीय दल रवाना किया गया। यह दल 28 अक्टूबर को अभियान सफल कर वापस लौटेगा।
एसएसबी ग्वालदम स्थित प्रशिक्षण संस्थान के आडिटोरियम में एक कार्यक्रम आयोजित हुआ। एसएसबी के कार्यवाहक उपमहानिरीक्षक महेश कुमार ने दल के लीडर सुबोध चंदोला को बल का ध्वज व राष्ट्रीय ध्वज प्रदान किया और रवाना किया। अभियान में शामिल 14 सदस्यीय पर्वतारोही श्रीनगर, उत्तरकाशी से गंगोत्री धाम तक बस से यात्रा करेंगे। एक अक्टूबर से वह पैदल गंगोत्री से भोज बासा-नंदन वन होते हुए 4040 मीटर ऊंचाई पर स्थित आधार शिविर पहुंचेंगे। वहां से एडवांस बेस कैंप से कैंप-1, कैंप-2 करते हुए भागीरथी चोटी पर चढ़ाई करेंगे। दल के लीडर कुशल पर्वतारोही व एवरेस्ट विजेता सुबोध चंदोला होंगे। दल में एक और एवरेस्ट विजेता हवलदार विनोद सिंह नेगी भी होंगे। इस अवसर पर डिप्टी कमानडेंट रामविशाल सहित कई जवान मौजूद थे।
..........
2020 में महिला जवान फतह करेंगे माउंट एवरेस्ट
एसएसबी ग्वालदम बल की महिला पर्वतारोहियों को विश्व की सबसे ऊंची चोटी माउंट एवरेस्ट में सफलता पूर्वक अभियान चलाने के लिए तैयार कर रही हैं। तीन वर्षो से महिला जवानों को विभिन्न पर्वतरोहण अभियान में भेजा जा रहा है। इससे पहले महिला पर्वतारोही माउंट कामेट, माउंट सैफी, माउंट गंगोत्री पर सफल अभियान कर चुकी है।
............
दल में शामिल लोग
लीडर सुबोध चंदोला, विनोद सिंह नेगी, नरेंद्र सिंह, चंद्रशेखर फुलारा, प्रमोद कुमार, एच विनोदिनी, द्वारसी मंगरीता रोपो, विनीता राय, कविता बिसई के साथ 5 सदस्य बेस कैंप तक जाएंगे। बेस कैंप तक दल के चिकित्सक डिप्टी कमानडेंट डॉ. अतुल कुमार, फक्रआलम, संजीव कुमार, सत्य प्रकाश सती व भोजन आरक्षी जाएंगे।