पारा पहुंचा 40, सरयू बनी सहारा
जागरण संवाददाता बागेश्वर पिछले कई दिनों से पहाड़ी क्षेत्रों में पड़ रही गर्मी ने रिकार्ड
जागरण संवाददाता, बागेश्वर : पिछले कई दिनों से पहाड़ी क्षेत्रों में पड़ रही गर्मी ने रिकार्ड तोड़ दिया है। गर्मी से लोग परेशान हैं। गर्म हवाएं भी लू का एहसास करा रही थीं। तेज धूप से बचने के लिए लोग छाता का प्रयोग कर रहे हैं।
सोमवार को भी उमस भरी गर्मी से लोग परेशान दिखे। पारा अधिकतम 40 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। न्यूनतम तापमान 14 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। गर्मी से बचने के लिए पर्यटक और लोगों ने सरयू नदी का रुख किया। घंटों पानी में नहाते हुए या खेलते हुए दिखाई दिए। दिन के समय कुछ आसमान में बादल भी छाए लेकिन कुछ समय बाद बादल आसमान से गायब हो गए। दिन भर गर्म हवाएं चलती रही। लोग गर्मी से बचने के लिए शीतल पेय व नदियों के बीच ही दिखाई दिए। वहीं तापमान बढ़ने से बिजली ने भी आंख मिचौली खेली। लोग बिजली कटौती से परेशान रहे। आसमान में कुछ बादल छाने से उम्मीद जताई जा रही है कि बारिश होगी।
..............
आज हो सकती है ओलावृष्टि
मौसम विभाग ने 30 अप्रैल की चेतावनी जारी की हैं। उनके अनुसार बागेश्वर में अगले 48 घंटों में ओलावृष्टि व तेज हवाएं चलने की संभावना हैं। आपदा प्रबंधन अधिकारी शिखा सुयाल ने बताया कि मौसम फिलहाल शुष्क बना रहेगा। बारिश की चेतावनी नही हैं। कुछ ऊंचाई वाले इलाकों में बारिश हो सकती है।