30 वाहनों का चालान, तीन सीज
संसू गरुड़ पुलिस व प्रशासन ने गरुड़ में संयुक्त चेकिग अभियान चलाया। मौके पर 30 वाहनों का चा
संसू, गरुड़ : पुलिस व प्रशासन ने गरुड़ में संयुक्त चेकिग अभियान चलाया। मौके पर 30 वाहनों का चालान किया गया। बरात के वाहन समेत तीन अन्य वाहन सीज किए गए। इससे लापरवाह वाहन चालकों में हड़कंप मच गया। पुलिस व प्रशासन ने अचानक बैजनाथ तिराहे पर वाहनों का संयुक्त चेकिग अभियान चलाया गया। यातायात नियमों का उल्लंघन करने पर 30 वाहनों का चालान किया गया। शराब पीकर बारात के वाहन चला रहे चालक नरेंद्र को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया और वाहन सीज कर दिया। तीन अन्य वाहन सीज किए गए। इस मौके पर पुलिस ने बिना नंबर व बिना कागजात के एक ट्रैक्टर को भी सीज कर दिया। एआरटीओ ने एक बाइक सवार को मोबाइल पर बात करते हुए पकड़ा। बाइक सवार का मोबाइल जब्त कर उसका कोर्ट का चालान किया गया। इस दौरान एसडीएम गरुड़ जयवर्धन शर्मा, एआरटीओ बागेश्वर केसी पड़िलया, थानाध्यक्ष बैजनाथ कैलाश बिष्ट मौजूद थे।अभियान से वाहन चालकों में हड़कंप मचा हुआ है। एसडीएम व थानाध्यक्ष ने बताया कि चेकिग अभियान जारी रहेगा।
लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप