Move to Jagran APP

यातायात का उल्लंघन करने पर 23 वाहन सीज

जागरण संवाददाता बागेश्वर पुलिस और यातायात पुलिस ने शनिवार को संयुक्त चेकिग अभियान को अंजाम

By JagranEdited By: Published: Sat, 23 Mar 2019 11:43 PM (IST)Updated: Sat, 23 Mar 2019 11:43 PM (IST)
यातायात का उल्लंघन करने पर 23 वाहन सीज

जागरण संवाददाता, बागेश्वर: पुलिस और यातायात पुलिस ने शनिवार को संयुक्त चेकिग अभियान को अंजाम दिया। दौरान 23 वाहन सीज किए गए और 184 वाहनों ने मोटर वाहन अधिनियम तोड़ा। अभियान से वाहन चालकों में हड़कंप मचा हुआ है।

loksabha election banner

पुलिस अधीक्षक लोकेश्वर सिंह के निर्देश पर वाहन चेकिग अभियान शनिवार को भी जारी रहा। पुलिस ने तमाम स्थानों पर वाहनों की चेकिग की और मोटर अधिनियम का पालन नहीं करने पर 23 वाहन सीज कर दिए हैं। जबकि 184 वहनों का चालान किया गया। कोतवाली पुलिस ने 16 वाहन सीज किए और 15 वाहनों का कोर्ट चालान काटा। 103 वाहनों से 11,800 रुपये का संयोजन शुल्क भी वसूला। उधर, बैजनाथ पुलिस ने सात वाहन सीज किए और 43 वाहनों से नकद चालान कर 8,700 रुपये संयोजन शुल्क वसूला गया।

----------

दोपहिया वाहनों से भरी कोतवाली पुलिस के संयुक्त अभियान से सबसे अधिक दोपहिया वाहन सीज हो रहे हैं। कोतवाली में अब वाहनों को खड़ा करने के लिए स्थान तक नहीं बचा है। पुलिस की कार्रवाई से वाहन चालकों में भी हड़कंप मचा हुआ है। ========== दुर्घटनाओं से बचने के लिए यातायात नियमों का पालन करना जरूरी है। अभियान लगातार जारी रहेगा और बिना हेलमेट, दोपहिया में तीन सवारी और ओवरलोडिग पर पूरी तरह लगाम कसी जाएगी।

-लोकेश्वर सिंह, एसपी, बागेश्वर।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.