पीपीपी मोड पर दिए जाएंगे 22 टीआरएच
जागरण संवाददाता बागेश्वर कुमाऊं मंडल विकास निगम के अध्यक्ष केदार जोशी ने कहा कि घाटे
जागरण संवाददाता, बागेश्वर : कुमाऊं मंडल विकास निगम के अध्यक्ष केदार जोशी ने कहा कि घाटे में चल रहे 22 पर्यटन आवास गृह को पीपीपी मोड दिए जाएंगे। वहीं पर्यटन में स्वरोजगार की अपार संभावनाएं है। योजनाएं बना दी गई है जिसमें अधिक से अधिक बेरोजगार युवक-युवतियों को रोजगार मिलेगा।
पर्यटन आवास गृह में आयोजित पत्रकार वार्ता के दौरान कहा कि केएमवीएन व जीएमवीएन के एकीकरण होने से काफी लाभ होगा। जल्द ही एकीकरण का कार्य भी सरकार पूरा कर लेगी। केएमवीएन को घाटे से उभारने के लिए कई योजनाएं संचालित की जा रही है। जहां पर केएसवीएन की प्रापर्टी है उनको चिह्नित किया जा रहा है। राज्य सरकार से नए-नए पर्यटन डेसटिनेशन के लिए जगह भी चिह्नित किया गया है। कुमाऊं में साहसिक पर्यटन में रोजगार की अपार संभावनाएं है। रीवर राफ्टिग, राक क्लाइबिग, पैराग्लाइडिग के भी प्रशिक्षण दिए जाएंगे। जिससे यहां के बेरोजगार युवक-युवतियों को रोजगार मिल सके। उन्होंने बताया कि पर्यटन क्षेत्रों में होम स्टे योजना को भी प्रोत्साहित किया जा रहा है। पर्यटन में रोजगार की हर संभावनाओं को देखा जा रहा है। इसके लिए युद्धस्तर पर कार्य किए जा रहे हैं। श्री जोशी ने कहा कि आबादी वाले क्षेत्रों से गैस गोदामों को हटाया जा रहा है। जगह मिलते ही शिफ्टिग की प्रक्रिया की जाएगी। इस अवसर पर विधायक बलवंत भौर्याल, शेर सिंह गढि़या, रवि करायत आदि मौजूद थे।
.........
पांच किलो के गैस सिलेंडर से रोजगार
केएमवीएन के अध्यक्ष केदार जोशी ने बताया कि अब पांच किलो के गैस सिलेंडर भी बेरोजगारों को रोजगार मिलेगा। 20 सिलेंडर से अधिक में लाइसेंस लेना पड़ता है। इसलिए 19 सिलेंडरों को देने का प्राविधान किया है। कोई भी व्यक्ति 5 किलो के 19 सिलेंडर केएमवीएन से खरीदेगा। उसके बाद वह जिसे चाहे बेचे और रिफिलिग कराए। जिसमें वह आमदनी कर सकता है।