22 चालान कर 2800 रुपये वसूले
जागरण संवाददाता, बागेश्वर: पुलिस क्षेत्राधिकारी के नेतृत्व में लापरवाह वाहन चालकों के खिलाफ
जागरण संवाददाता, बागेश्वर: पुलिस क्षेत्राधिकारी के नेतृत्व में लापरवाह वाहन चालकों के खिलाफ अभियान चलाया गया। मौके पर 22 वाहन चालकों का चालान कर 2800 रुपया जुर्माना वसूल किए।
जिला मुख्यालय में सीओ महेश चंद्र जोशी ने यातायात व्यवस्था की खुद कमान संभाली। उन्होंने एसबीआइ तिराहे आदि में संघन चे¨कग अभियान चलाया। इस दौरान उन्होंने 22 दुपहिया व चौपहिया वाहन चालकों के चालान किए। उन्होंने कहा कि हेलमेट के प्रति पुलिस लगातार जागरुकता अभियान चला रही है। उसके बाद भी चालक इन नियमों का उल्लंघन कर रहे है। वहीं बाइक में तीन सवारियां बैठाई जा रही है। उन्होंने कहा कि ओवरलो¨डग करने वालों को भी नही बख्शा जाएगा। सभी थाने, चौकियों में तैनात पुलिस र्किमयों को निद्रेशित किया गया है। अगर कोई चालक बार-बार नियमों का उल्लंघन करते हुए पकड़ा जाता है तो उसका लाइसेंस निरस्तीकरण करने की कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने सभी लोगों से यातायात नियमों के पालन करने के लिए जागरुक होने को कहा है। यह उनके खुद और उनके बच्चों की सुरक्षा के लिए है। अभिभावक दुपहिया चलाने वाले अपने बच्चों को घर से बाहर जाने से पहले हेलमेट पहनने को कहें।