193 बच्चों ने दी सामान्य ज्ञान परीक्षा
जागरण संवाददाता, बागेश्वर : दुर्गा पूजा महोत्सव में विभिन्न स्कूली बच्चों की सामान्य ज्ञान और चित्रक
जागरण संवाददाता, बागेश्वर : दुर्गा पूजा महोत्सव में विभिन्न स्कूली बच्चों की सामान्य ज्ञान और चित्रकला प्रतियोगिता आयोजित की गई। बच्चों ने जहां कागज पर रंग बिखेरे वहीं सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता में भी हिस्सा लिया। दुर्गा महोत्सव के समापन पर अव्वल रहे प्रतिभागियों को पुरस्कार दिए जाएंगे।
दुर्गा पूजा महोत्सव हरसाल स्कूली बच्चों की सामान्य ज्ञान और चित्रकला प्रतियोगिता कराता है। जिसके तहत रविवार को शहर से तमाम स्कूलों के 193 छात्र-छात्राओं ने प्रतियोगिता में भागीदारी की। बच्चों ने चित्रकला में स्वच्छता अभियान को सफल बनाने और स्वच्छ भारत की थीम को कागज पर उकेरा। समिति के अध्यक्ष बृजेश वर्मा ने बताया कि प्रतियोगिता के युग में इस तरह की प्रतियोगिताएं जरूरी हैं। जिसके लिए तीन वर्गों में प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। आध्यात्मिक ज्ञान के भी सवाल छात्र-छात्राओं से पूछे गए। महोत्सव के समापन पर अव्वल रहे प्रतिभागियों को आकर्षक पुरस्कार दिए जाएंगे।