145 हेक्टेयर जंगल जलकर हुआ राख
जागरण संवाददाता, बागेश्वर: जिले में जंगलों में आग लगने का सिलसिला जारी है। आग से अभी तक 145
जागरण संवाददाता, बागेश्वर: जिले में जंगलों में आग लगने का सिलसिला जारी है। आग से अभी तक 145 हेक्टेयर जंगल जलकर राख हो गए है। वहीं अभी तक किसी वन्य जीव और मानवों के नुकसान की सूचना नहीं है।
जिले में जंगल की आग का दायर बढ़ता जा रहा है। अभी तक दो वन पंचायतों के 4.5 हेक्टेयर व 140.50 हेक्टेयर रिजर्व फारेस्ट जलकर राख हो गया है। जंगल में बहुमूल्य वनस्पतियों व छोटे-छोटे कीट पतंगों को खासा नुकसान पहुंचा है। फिलहाल इस नुकसान की जानकारी वन विभाग को नहीं है। वन विभाग के आंकड़ों के अनुसार अभी तक करीब साढ़े तीन लाख का नुकसान हो गया है। आग पर नियंत्रण पाने के लिए जिले में 30 क्रू स्टेशन बनाए गए है। जिसमें 125 कर्मी व फायर वाचर आग पर नियंत्रण रखने का कार्य कर रहे है। वहीं 180 संविदा कर्मी भी कार्य कर रहे है। ==============
कपकोट व गढ़रेज सबसे अधिक प्रभावित
जंगलों की आग से कपकोट व गढ़खेत रेंज सबसे अधिक प्रभावित है। यहां जंगलों को काफी नुकसान हुआ है। वन विभाग इन संवेदनशील रेंजों पर आग पर नियंत्रण पाने का कार्य में लगे हुए है। ============= एक भी पेड़ आग की चपेट में नहीं
बागेश्वर: जिले में 135 हेक्टेयर जंगल आग की भेंट चढ़ चुका है लेकिन चौंकाने वाली बात यह है कि अभी तक किसी भी पेड़ को नुकसान नही हुआ है। फिलहाल वन विभाग अपने खानापूíत करने में लगा हुआ है। ============ धुंध से बढ़ी गर्मी
बागेश्वर: जंगल की आग से दूसरे दिन भी आसमान में धुंध छाई रही। दिन भर गर्म हवाएं चलती रही। जिससे तापमान में काफी वृद्धि हो गई है। दिन का अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है। ============ आग से जिले के जंगल प्रभावित
कुल घटनाएं- 54
सिविल सोयम- 4.5 हे.
रिजर्व फारेस्ट- 140.50
कुल क्षेत्रफल- 145 हे.
प्लानटेशन- कोई नुकसान नहीं
धनराशि- 326250 रुपया