लक्ष्य के अनुरूप मेहनत करें बच्चे : डीएम
संवाद सहयोगी अल्मोड़ा शासकीय व अशासकीय विद्यालयों के हाईस्कूल व इंटरमीडिएट के 33 मेधावी
संवाद सहयोगी, अल्मोड़ा: शासकीय व अशासकीय विद्यालयों के हाईस्कूल व इंटरमीडिएट के 33 मेधावी बच्चों को सम्मानित किया गया। उन्हें स्मृति चिह्न व पुस्तकें भेंट करते हुए डीएम नितिन सिंह भदौरिया ने कहा कि उत्कृष्ट प्रदर्शन कर रहे इन्हीं बच्चों में से भविष्य में कोई प्रशासनिक सेवा तो कोई चिकित्सा, इंजीनियरिग आदि क्षेत्रों में राज्य व देश का नाम रोशन करेंगे। साथ ही इस वर्ष की परीक्षा में शतप्रतिशत परीक्षाफल देने पर विवेकानंद बालिका विद्या मंदिर जीवन की प्रधानाचार्या गोदावरी चतुर्वेदी तथा आर्मी पब्लिक स्कूल के प्रधानाचार्या सुशील जोशी का भी सम्मान किया गया।
नगरपालिका सभागार में बुधवार को सम्मान समारोह हुआ। मुख्य अतिथि डीएम नितिन ने हाईस्कूल के 17 व इंटर के 16 विद्याíथयों को सम्मानित किया। पालिकाध्यक्ष प्रकाश चंद्र जोशी ने मेधावी बच्चों के मार्गदर्शन को निश्शुल्क कोचिग व्यवस्था कराने के लिए डीएम के प्रयासों को प्रेरणाप्रद बताया। डीईओ रायबहादुर यादव, निदेशक उत्तराखंड सेवा निधि पद्मश्री डॉ. ललित पांडे, अध्यक्ष अर्बन बैंक आनंद सिंह बगडवाल, शिक्षाविद् प्रो. हामिद आदि ने विचार रखे। संचालन सिटी मिशन मैनेजर मनोज कर्नाटक ने किया।
================
ये रहे मौजूद
सभासद जगमोहन बिष्ट, राजेंद्र तिवारी, सौरभ वर्मा, मनोज जोशी, दीपा साह, तरन्नुम बी, दीप्ति सोनकर, आशा रावत, विजय पांडे, हेम चंद्र तिवारी, अमित साह, अशोक पांडे, शंकरदत्त पांडे, आनंद सिंह ऐरी, डॉ. जेसी दुर्गापाल, पीसी तिवारी, प्रभारी निदेशक विवेकानंद कृषि अनुसंधान डॉ. लक्ष्मीकांत, ग्रीन हिल्स के डॉ. वसुधा पंत, डेकेयर सेंटर अध्यक्ष हेमचंद्र जोशी, चंद्रकांत जोशी, चंद्रमणि भट्ट, ईओ श्यामसुंदर प्रसाद, अख्तर हुसैन आदि।
==================
सौ गरीब बच्चों को बांटी पाठ्य सामग्री
अल्मोड़ा : महिला कल्याण संस्था की ओर से भी अल्मोड़ा इंटर कॉलेज में सौ गरीब विद्याíथयों को पाठ्य सामग्री बांटी गई। मेधावी बच्चों को भी स्मृति चिह्न भेंट किए गए। मुख्य अतिथि डीएम नितिन सिंह भदौरिया ने पूर्व में भी संस्था की सक्रियता को सराहा। चंद्रा अग्रवाल ने कहा कि संस्था बीते 28 वर्षों से गरीबों की मदद तथा शैक्षिक व सामाजिक कार्यों में योगदान देती आ रही। प्रधानाचार्य सुदर्शन लाल साह ने विभिन्न समस्याओं से डीएम को अवगत कराया। पालिकाध्यक्ष प्रकाश चंद्र जोशी, अध्यक्ष अर्बन बैंक आनंद सिंह बगडवाल आदि ने भी विचार रखे। कार्यक्रम में संस्था अध्यक्ष रीता दुर्गापाल, सचिव पुष्पा सती, शांति साह, रीता जोशी, राधा जोशी, प्रताप सिंह सत्याल, मंजू अग्रवाल, आशा कर्नाटक, अनीता रावत, आशा पंत, विद्या कर्नाटक, दीपा जोशी आदि मौजूद रही।