घास काटने जंगल गई महिला पर तेंदुए ने किया हमला, घायल
अल्मोड़ा जिले के हवालबाग क्षेत्र में घास काटने जंगल गई महिला पर तेंदुए ने हमला कर दिया। जिसमें वह गंभीर घायल हो गई। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
अल्मोड़ा, [जेएनएन]: घास काटने जंगल गई महिला को तेंदुए ने हमला कर घायल कर दिया। ग्रामीणें ने महिला को अस्पताल में भर्ती कराया।
घाटना हवालबाग ब्लाक के नैनोली गांव की है। एक महिला सरस्वती पाण्डेय (30) गुरुवार सुबह अन्य महिलाओं के साथ जंगल में घास काटने के लिए गई थी। इसी दौरान घात लगाकर बैठे तेंदुए ने सरस्वती पर हमला कर दिया। ये देख अन्य महिलाओं ने शोर मचाया। जिस पर तेंदुआ वहां से भाग गया। तेंदुए के हमले में महिला गंभीर घायल हो गई। घायल सरस्वती को बेस अस्पताल में भर्ती कराया गया है। ग्रामीणो ने प्रशासन से मांग की है कि तेंदुए को आदमखोर घोषित किया जाए। इसके पहले भी गांव के लोगों पर तेंदुआ हमला कर चुका है।
यह भी पढ़ें: बागेश्वर का तेंदुआ आदमखोर घोषित, पहले होगा पकड़ने का प्रयास
यह भी पढ़ें: आंगन में खेल रही चार साल की बच्ची को गुलदार ने बनाया निवाला