अबकी भव्य होगा नंदादेवी महोत्सव
संवाद सहयोगी, रानीखेत: पर्यटन नगरी में अबकी एतिहासिक मां नंदा सुनंदा महोत्सव को भव्य स्वरूप दिया
संवाद सहयोगी, रानीखेत: पर्यटन नगरी में अबकी एतिहासिक मां नंदा सुनंदा महोत्सव को भव्य स्वरूप दिया जाएगा। छह दिनी धार्मिक आयोजन की तैयारी तेज कर दी गई है। सांस्कृतिक व खेल गतिविधियों को समितियां गठित कर ली गई हैं। आयोजन समिति के पदाधिकारियों ने इसकी रूपरेखा को अंतिम स्प दिया।
श्री नंदा देवी महोत्सव समिति की बैठक में 14 सितंबर से शुरू होने जा रहे एतिहासिक मेले की रूपरेखा को अंतिम स्प दिया गया। समिति अध्यक्ष हरीश लाल साह ने कहा कि 14 को कदली वृक्ष आमंत्रण के बाद नगर भर में भव्य शोभायात्रा के साथ महोत्सव का श्रीगणेश होगा। 19 सितंबर तक चलने वाले इस धार्मिक कार्यक्रम के दौरान खेल व सांस्कृतिक गतिविधियों के जरिये देवभूमि की सांस्कृतिक विरासत एवं गौरवशाली परंपरा से युवा पीढ़ी को रूबरू कराया जाएगा। स्थानीय कलाकारों के साथ विद्यालय स्तरीय प्रतियोगिताएं भी होंगी। शांति व यातायात व्यवस्था के लिए पुलिस प्रशासन से सहयोग के साथ ही समिति के कारसेवक भी जुटेंगे। संचालन रंगकर्मी एलएम चंद्रा ने किया।
=============
ये रहे मौजूद
ललित साह, यतीश रौतेला, पंकज साह, संतोष साह, अनिल वर्मा, दिनेश चौधरी, बीसी साह, भूपेंद्र रावत, प्रमोद काडपाल, देवेंद्र साह, मुकेश साह, किरन साह, ललित नेगी आदि।