विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

अल्मोड़ा में भारी बारिश से पितना-रणकुना मोटर मार्ग पर मलबा, यातायात बाधित

Published: Tue, 28 Jul 2026 12:16 PM (IST)

अल्मोड़ा में सोमवार को मौसम के बदले मिजाज के कारण मुख्यालय समेत कई क्षेत्रों में झमाझम बारिश हुई। लगातार वर्षा ...और पढ़ें

News Article Hero Image

HighLights

  1. अल्मोड़ा में सोमवार को मौसम का मिजाज पल-पल बदला।

  2. झमाझम बारिश से पितना-रणकुना मोटर मार्ग पर मलबा आया।

  3. मलबा आने से यातायात प्रभावित, लोगों को उमस से राहत मिली।

संवाद सहयोगी, अल्मोड़ा। जिले में सोमवार को मौसम का मिजाज पल-पल बदलता रहा। सुबह से आसमान में बादलों की आवाजाही बनी रही। दोपहर तक उमस रही, जबकि शाम होते-होते मुख्यालय समेत कई क्षेत्रों में झमाझम बारिश हुई। लगातार वर्षा से ग्रामीण मोटर मार्ग पितना-रणकुना पर मलबा आने से यातायात प्रभावित हो गया।

मुख्यालय समेत जिले भर में पल-पल बदल रहा मौसम

जुलाई अंतिम दिनों में भी मौसम लगातार बदल रहा है। सोमवार को भी दिनभर बादलों और धूप की आंख-मिचौली के बीच लोगों को उमस का सामना करना पड़ा। दोपहर बाद मौसम ने करवट बदली ली। मुख्यालय के साथ ही ग्रामीण क्षेत्रों में तेज बारिश शुरू हो गई।

दिन भर बादलों की आवाजाही के बीच शाम को जमकर बरसे मेघ

बारिश से तापमान में गिरावट आने पर लोगों को गर्मी और उमस से राहत मिली। हालांकि मौसम के मिजात में बदलाव के चलते अन्य दिनों की अपेक्षा बाजार में भी जल्द सन्नाटा पसर गया। सोमवार को जिला मुख्यालय में अधिकतम तापमान 27.1 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 21.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

यह भी पढ़ें- आसमान में दिखाई देगा शानदार नजारा: पृथ्वी के करीब आएगा धूमकेतु टेम्पल 2, दो अगस्त को देख सकेंगे

यह भी पढ़ें- उत्तराखंड में भारी बारिश से यमुनोत्री पैदल मार्ग धंसा, आवाजाही ठप; गंगोत्री हाईवे भी बाधित