चित्रेश्वर में विष्णुपदी होली का आगाज
बैरती (अल्मोड़ा)। क्षेत्र के सार्वजनिक स्थल चित्रेश्वर-शिवालय में आज से विष्णुपदी होली का आगाज
बैरती (अल्मोड़ा)। क्षेत्र के सार्वजनिक स्थल चित्रेश्वर-शिवालय में आज से विष्णुपदी होली का आगाज हो गया। परंपरानुसार पौष मास के प्रथम रविवार से भक्ति रस की विष्णुपदी होलियों की शरूआत हो जाती है। इसी परंपरा को क्षेत्र के चित्रेश्वर भ्रातृ कला मंच द्वारा भी बरसों से निभाया जा रहा है। इस वर्ष भी क्षेत्र के प्रसिद्घ होली कलाकार ललित त्रिपाठी की अगुवाई में यहां विष्णुपदी होलियों की शुरुआत हुई। गणपति को भज लीजै, रसिक वह आदि कहावे.. की भक्ति प्रधान होली से कार्यक्रम का आगाज हुआ। विभिन्न रागों में विष्णुपदी होलियां गाई गई। आयोजन में उलैनी के होलियार महेश उपाध्याय, ककनर के सतीश पांडेय,दीप चंद्र, कैलाश पांडेय, विन्देश्वरी पांडेय, गैराड़ के हरीश पांडेय, हरनाथ पांडेय, लीलांबर पांडेय, महेश पांडेय, चितैली के कमल सिंह, जगत सिंह एवं गंगोलीहाट से यहां पधारे तारा दत्त पंत आदि ने भागीदारी की। इससे पूर्व उलैनी के जाने-माने होलियार हरीश चंद्र पांडेय को श्रद्घा सुमन के साथ याद किया गया। जिनका इस साल जून में निधन हो गया था।