Uttarakhand Weather: सुबह- शाम ठंड में बढ़ोतरी, दिन में धूप से राहत
पहाड़ में सुबह-शाम ठंड बढ़ रही है और घाटी क्षेत्रों में कोहरा छाने से जनजीवन प्रभावित हो रहा है। दिन में धूप से राहत मिल रही है, लेकिन सूखी ठंड से स्वास्थ्य समस्याएं बढ़ रही हैं और हीटिंग के लिए लकड़ी की कमी है।


समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
संवाद सहयोगी, अल्मोड़ा । पहाड़ में सुबह और शाम ठंड बढ़ते जा रही है। घाटी वाले क्षेत्रों में छा रहे कोहरे से व ठंडक में बढ़ोतरी हो रही है। गुरुवार को अधिकतम तापमान 21 व न्यूनतम तापमान 4.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
पहाड़ में इन दिनों दिन में धूप खिलने से राहत है। वहीं सुबह व शाम की ठंड से लोग परेशान हैं। कोहरे से जनजीवन पर असर पड़ रहा है। इससे जहां द़़ृश्यता कम हो रही है। वहीं सर्दी, जुकाम, जोड़ों का दर्द व बुजुर्गों में सांस संबंधी रोग बढ़ रहे हैं।
जिला अस्पताल में ओपीडी 500 पार तो बेस चिकित्सालय में ओपीडी करीब 450 पहुंच रही है। अरसे से वर्षा नहीं होने के कारण सुखी ठंड लोगों की दुश्वारियां बढ़ा रही हैं। पहाड़ में लगातार ठंड बढ़ती जा रही है।
वहीं वन निगम के टालों में गुणवत्ता युक्त लकड़ी का अभाव बना है। इससे जरूरतमंद लोगों को उनकी जरूरत के अनुसार लकड़ी कोयला नहीं मिल पा रहा है।