Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Uttarakhand: द्वाराहाट विधायक की पत्नी व निवर्तमान प्रशासक उमा बिष्ट का निधन, शोक की लहर

    Updated: Wed, 27 Aug 2025 12:55 PM (IST)

    द्वाराहाट के विधायक मदन सिंह बिष्ट की पत्नी उमा बिष्ट जो जिला पंचायत प्रशासक भी थीं का नोएडा के एक अस्पताल में निधन हो गया। वह लगभग दो महीने से बीमार थीं और 58 वर्ष की थीं। उनका अंतिम संस्कार द्वाराहाट में किया जाएगा। उमा बिष्ट पहले द्वारहाट ब्लॉक के रवाड़ी से जिला पंचायत सदस्य भी रहीं थी। उनके निधन पर विभिन्न राजनीतिक दलों के लोगों ने शोक व्यक्त किया।

    Hero Image
    द्वाराहाट के विधायक मदन सिंह बिष्ट की पत्नी. File Photo

    जागरण संवाददाता, अल्मोड़ा। द्वाराहाट के विधायक मदन सिंह बिष्ट की पत्नी निवर्तमान जिला पंचायत प्रशासक उमा बिष्ट (उम्र करीब 58 वर्ष) ने नोयडा के एक निजी अस्पताल में निधन हो गया। उनका अंतिम संस्कार कल स्थानीय श्मशान नौलाकोट थाना द्वाराहाट क्षेत्रांतर्गत की जाएगी। वह द्वारहाट ब्लॉक के रवाड़ी से जिला पंचायत सदस्य रहीं थी।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    बीते 9 जून को पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष उमा सिंह बिष्ट की तबीयत अचानक बिगड़ने के कारण उन्हें दिल्ली के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उनकी बग्वालीपोखर स्थित उनके आवास पर तबीयत अचानक खराब हो गई। स्वजनों ने उन्हें तुरंत नजदीकी अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें हायर सेंटर रेफर कर दिया। इसके बाद उन्हें नोएडा ले जाया गया।

    नोएडा के एक ​निजी अस्पताल में उनका आपरेशन किया जिसके बाद उनकी हालत स्थिर बताई जा रही थी। दुखद घटना के बाद विभिन्न राजनीतिक दलों के लोगों ने शोक व्यक्त किया है।

    प्रीतम सिंह ने शोक जताया

    देहरादून: प्रदेश कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष एवं पूर्व नेता प्रतिपक्ष प्रीतम सिंह ने कांग्रेस के द्वाराहाट विधायक मदन बिष्ट की पत्नी के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया। उन्होंने स्वजन के प्रति संवेदना व्यक्त की।

    प्रीतम सिंह एवं देहरादून महानगर कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष लालचंद शर्मा ने कहा कि दुख की इस घड़ी में समस्त कांग्रेसजन मदन बिष्ट के साथ हैं। उन्होंने दिवंगत की आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की है।