यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 25, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
अल्मोड़ा के गांधी पार्क में उक्रांद कार्यकर्ताओं ने दिया धरना
गांधी पार्क में उत्तराखंड क्रांति दल के पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं ने धरना दिया। इस मौके पर उन्हंने गैरसैण को स्थायी ...और पढ़ें

अल्मोड़ा, [जेएनएन]: अल्मोड़ा शहर स्थित गांधी पार्क में उत्तराखंड क्रांति दल के पदाधिकारी व कार्यकर्ता ने धरना दिया। उन्होंने गैरसैण को राजधानी बनाने समेत कई मुद्दों का हल जल्द निकालने की मांग की।
उक्रांद ने राज्य आंदोलनकारियो को सभी सुविधाएं देने, अस्पतालो में डाक्टरो के रिक्त पद भरने, पलायन रोकने व हर परिवार से एक सदस्य को सरकारी नौकरी देने की मांगे प्रमुखता से उठाई।
उन्होने नारेबाजी भी की। धरने में दल के महेश परिहार, ब्रह्मानंद डालाकोटी, शिवराज बनौला व आनंदी देवी आदि पदाधिकारियों समेत कई कार्यकर्ता शामिल रहे।
