सर्पदंश से दो वर्षीय बच्चे की मौत
अल्मोड़ा हल्द्वानी हाईवे से सटे ताड़ीखेत ब्लॉक के च्याड़ी गाव में दो वर्षीय बालक की सर्पदंश से मौत हो गई।
रानीखेत, जेएनएन : अल्मोड़ा हल्द्वानी हाईवे से सटे ताड़ीखेत ब्लॉक के च्याड़ी गाव में दो वर्षीय बालक की सर्प दंश से मौत हो गई। घटना से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। वहीं गाव में भी मातम पसर गया है।
हाईवे से सटे च्याड़ी गाव निवासी प्रहलाद नेगी की बेटी विनीता बीते हरेला त्योहार पर अपने ससुराल प्यूडा (रामगढ़ ब्लॉक) से मायके च्याड़ी गाव पहुंची। पति सेना में अमृतसर में तैनात हैं। रविवार शाम कुनाल घर के समीप ही खेल रहा था कि एकाएक उसके पैर पर किसी चीज के काटने का निशान आ गया। चीखने चिल्लाने पर परिजन उसकी ओर दौड़ पड़े। देखा तो कुनाल के पैर पर काटने का निशान था। कुनाल की हालत लगातार बिगड़ती चली गई। परिजन उसे सीएचसी गरमपानी लेकर पहुंचे। जहा चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। दो वर्षीय बालक की मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। वहीं पूरे गाव में मातम पसर गया है। कुनाल की एक बड़ी बहन पाच वर्षीय काव्या है। पुलिस ने पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए नैनीताल भेज दिया है। कुनाल के पिता के पहुंचने का इंतजार किया जा रहा है।