विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 19, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Uttarakhand News: अल्मोड़ा में गांजा तस्कर दो चचेरे भाई दबोचे, 16 किलो गांजा बरामद

Published: Mon, 19 May 2025 04:36 PM (IST)

अल्मोड़ा के थाना सल्ट पुलिस ने गांजा तस्करी करते दो चचेरे भाइयों को 16 किलो गांजे के साथ गिरफ्तार किया। ...और पढ़ें

थाना सल्ट पुलिस की गिरफ्त में गांजा तस्करी के आरोपी। जागरण
थाना सल्ट पुलिस की गिरफ्त में गांजा तस्करी के आरोपी। जागरण

HighLights

  1. पिकअप में सब्जी बताकर गांजा कर रहे थे पार
  2. चार लाख से अधिक आंकी गई है गांजा की कीमत

जागरण संवाददाता, अल्मोड़ा। थाना सल्ट पुलिस ने गांजा तस्करी कर रहे दो चचेरे भाइयों को धर दबोचा है। आरोपियों से 16.895 किलो गांजा भी बरामद किया है। शातिर आरोपियों पिकअप में सब्जी बताकर गांजा पार करने के फिराक में थे।

नशे के विरुद्ध जीरो टॉलरेंस नीति के तहत जनपद पुलिस नशा तस्करों पर ताबड़तोड़ कार्रवाई कर रही है। थानाध्यक्ष सल्ट प्रमोद पाठक ने बताया कि पुलिस टीम क्षेत्र में चेकिंग अभियान पर थी। 

इस दौरान चिमटाखाला सड़क मरचूला के समीप एक पिकअप वाहन संख्या यूके-01-सी-0780 को रोककर चेक गया। चेक करने पर आरोपियों चालक 22 वर्षीय विशाल सिंह और 19 वर्षीय भूरे सिंह निवासी ग्राम वजीरगंज रेहडिया थाना वजीरगंज जिला बदायूं यूपी हाल रामनगर निवासी के कब्जे से दो कट्टों में कुल 16.895 किलोग्राम अवैध गांजा बरामद हुआ। 

इसके बाद दोनों आरोपियों को गिरफ्तार करते हुए थाना सल्ट में अभियोग पंजीकृत कर वैधानिक कार्रवाई की गई। पिकअप वाहन को भी सीज कर दिया। 

थानाध्यक्ष ने बताया कि आरोपियों सराईखेत से गांजा खरीदकर रामनगर ले जा रहे थे। यहां पुलिस टीम में उपनिरीक्षक कमित जोशी, अपर उपनिरीक्षक लोमेश कुमार, हेड कांस्टेबल सुरेश चंद्र, संजू कुमार और कांस्टेबल अमरेंद्र कुमार शामिल रहे।