अबकी तीन गांव बढ़ाएंगे नौज्यूला धड़े की शान
संवाद सहयोगी द्वाराहाट अबकी ऐतिहासिक स्याल्दे बिखौती कौतिक (मेले) में गांवों की भागीदारी ब
संवाद सहयोगी, द्वाराहाट: अबकी ऐतिहासिक स्याल्दे बिखौती कौतिक (मेले) में गांवों की भागीदारी बढ़ेगी। किसी दौर में मेले का हिस्सा रहे तीन ग्राम पंचायतों के मुखियाओं ने सहमति दे दी है। इससे नगाड़े निषाणों की संख्या भी ज्यादा रहेगी। परंपरा के अनुसार इस वर्ष आल धड़ा के रणबांकुरे सबसे पहले ओढ़ा भेंटने की रस्म निभाएंगे।
पौराणिक स्याल्दे बिखौती कौतिक 13 से 18 अप्रैल तक ऐतिहासिक शीतला पुष्कर मैदान में होगा। गुस्वार को यहां हुई बैठक में मेले की तैयारियों की समीक्षा कर उन्हें अंतिम रूप दिया गया। मेला समिति अध्यक्ष मुकेश लाल साह के अनुसार मेले में गांवों व नगाड़े निषाणों की संख्या अधिक रहेगी। विद्यापुर, मैनोली व छतीना गांवों के प्रधानों की सहमति के बाद ये तीनों गांव नौज्यूला धड़े की शान बढ़ाएंगे। आल व गरख धड़े में आने वाले कुछ और गांवों के मुखियाओं से वार्ता चल रही है।
===================
ये रहे मौजूद
मेला समिति अध्यक्ष मुकेश लाल साह, उपाध्यक्ष हेम रावत, सचिव नारायण रावत, प्रचार मंत्री गोविंद अधिकारी, सभासद नवीन साह, विमला देवी, आनंदी साह, प्रमोद कुमार, प्रभारी निरीक्षक भूपेंद्र बृजवाल, जगदीश बुधानी, कैलाश भट्ट, भूपेंद्र काडपाल, रमेश पुजारी, भूपेंद्र रौतेला, आशीष वर्मा, धीरेंद्र मठपाल, प्रताप बिष्ट, गिरीश चौधरी आदि रहे।