Move to Jagran APP

रसोई में फटा सिलेंडर, पूर्व महिला प्रधान समेत पुत्र और बहू गंभीर रूप से झुलसे, किया रेफर

अल्मोड़ा के द्वाराहाट में बिता घाटी के कामा गांव में पूर्व महिला प्रधान के घर पर सिलेंडर फट गया। जिस कारण पूर्व महिला प्रधान समेत उनका पुत्र व उनकी बहू गंभीर रूप से झुलस गए।

By JagranEdited By: Published: Wed, 27 Nov 2019 11:24 PM (IST)Updated: Thu, 28 Nov 2019 06:16 AM (IST)
रसोई में फटा सिलेंडर, पूर्व महिला प्रधान समेत पुत्र और बहू गंभीर रूप से झुलसे, किया रेफर
रसोई में फटा सिलेंडर, पूर्व महिला प्रधान समेत पुत्र और बहू गंभीर रूप से झुलसे, किया रेफर

संवाद सहयोगी, द्वाराहाट : बिता घाटी के कामा गांव में पूर्व महिला प्रधान के घर पर सिलेंडर फट गया। हादसे में पूर्व मुखिया, उसका पुत्र व बहू गंभीर रूप से झुलस गईं। धमाका इतना जबर्दस्त हुआ कि पड़ोस के मकान तक हिल उठे। सभी को आनन फानन में नागरिक चिकित्सालय रानीखेत ले जाया गया। नाजुक हालत देख चिकित्सकों ने तीनों को हल्द्वानी रेफर कर दिया, जहां पूर्व प्रधान की हालत ज्यादा गंभीर बताई जा रही।

loksabha election banner

हादसा बीती मंगलवार रात हुआ। विकासखंड के कामा ग्राम पंचायत की पूर्व प्रधान पार्वती देवी अपने पुत्र कुंदन सिंह व पुत्रवधू रेखा देवी के साथ रात्रि करीब पौने आठ बजे रसोई घर में गपशप के साथ खाना बनाने में लगी थी। अचानक गैस पाइप से रिसाव हुआ और सिलेंडर ने भी आग पकड़ ली। इससे पहले कि खाना बनाने में जुटे लोग कुछ संभल पाते, पलक झपकते ही जबर्दस्त धमाके के साथ सिलेंडर फट गया। इसकी चपेट में आने से पार्वती देवी, कुंदन सिंह व रेखा देवी गंभीर रूप से झुलस गई। सिलेंडर के टुकड़े लगने से वह घायल भी हो गए। सिलेंडर फटने की तेज आवाज से गांव वाले घटना स्थल पर पहुंचे। तीनों तुरत फुरत नागरिक चिकित्सालय रानीखेत ले जाया गया। सभी की हालत गंभीर देख चिकित्सकों ने उन्हें सुशीला तिवारी राजकीय चिकित्सालय हल्द्वानी रेफर कर दिया। जहां पूर्व प्रधान पार्वती देवी तथा पुत्रवधू रेखा देवी की हालत गंभीर बनी हुई है। आसपास के ग्रामीणों ने बताया कि सिलेंडर से धमाका इतना विकट हुआ कि दूर तक आवाज सुनाई दी। वहीं नजदीक के मकान तक हिल उठे। ===================

कामा में गत रात्रि सिलेंडर फटने से पूर्व प्रधान, उनका बेटा व बहू गंभीर रूप से घायल हुए हैं। तीनों का हल्द्वानी में उपचार चल रहा है। हमने मौका मुआयना किया। निरीक्षण मकान की छत को भी काफी नुकसान पहुंचा है।

- नवीन चंद्र, राजस्व उपनिरीक्षक कामा क्षेत्र।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.