हरियाणवी गानों पर जमकर थिरके अल्मोड़ा के युवा
जागरण संवाददाता, अल्मोड़ा : एसएसजे परिसर स्थित सिमकनी मैदान में एक कार्यक्रम में पहुंची कुमां
जागरण संवाददाता, अल्मोड़ा : एसएसजे परिसर स्थित सिमकनी मैदान में एक कार्यक्रम में पहुंची कुमांऊनी लोक गायिका माया उपाध्याय के गीतों ने समां बांध दिया। दोपहर एक बजे के बाद शुरू हुआ कार्यक्रम शाम तक चलता रहा। इस बीच एक से बढ़कर एक कुमांऊनी गीतों की प्रस्तुति दी गई। वहीं मंच पर माया उपाध्याय ने हरियाणवी गायिका सपना चौधरी के सुपरहिट गीतों को गाकर दर्शकों को थिकरने पर मजबूर कर दिया।
कार्यक्रम में लोक गायिका माया उपाध्याय ने सपना चौधरी के मशहूर हरियाणवी गीत मेरी आंखों का यह काजल सुनाकर लोगों को जमकर थिरकाया। वहीं कुमाऊंनी गीतों की श्रंखला में उनकी तरफ से हाय ककड़ी, झीला मा नूण पिसो सिला मा। सुनाकर लोगों का मन मोह लिया। एक के बाद एक कुमांऊनी लोकगीतों व झोड़े गाकर माहौल को कुमाऊंनी संस्कृति से सराबोर कर दिया। जिसके बाद कार्यक्रम में पहुंचे बड़ी संख्या में दर्शकों ने जमकर डांस किया। जिसमें नयी उम्र से लेकर बुजुर्ग तक शामिल रहे। लोकगीतों को सुनने के लिए शहर से सटे गांवों से भी बड़ी संख्या में महिलाएं व पुरुषों सहित युवाओं ने भागीदारी की।