Move to Jagran APP

बारिश ने पहाड़ में बढ़ाई दुश्वारियां

पर्वतीय क्षेत्रों में बेमौसम बारिश अब मुश्किल भी बढ़ाने लगी है। ओलावृष्टि से फसलों को खासी क्षति पहुंची है।

By JagranEdited By: Published: Sat, 14 Mar 2020 10:35 PM (IST)Updated: Sun, 15 Mar 2020 06:21 AM (IST)
बारिश ने पहाड़ में बढ़ाई दुश्वारियां
बारिश ने पहाड़ में बढ़ाई दुश्वारियां

अल्मोड़ा, जेएनएन : पर्वतीय क्षेत्रों में बेमौसम बारिश अब मुश्किल भी बढ़ाने लगी है। ओलावृष्टि से जहां फसलों व फल के पेड़ों को खासी क्षति पहुंची है, वहीं भूस्खलन को जोखिम भी बढ़ गया है। यहां लोअर माल रोड स्थित एनटीआर कॉलोनी में भूस्खलन से सरकारी आवासों के लिए खतरा बढ़ गया है। एहतियातन लोग सुरक्षित कमरों में शिफ्ट हो गए हैं। साथ ही सड़क के भी भूधंसाव का जोखिम बढ़ गया है। उधर, ताड़ीखेत विकासखंड के काश्तकारों ने बीते रोज ओलावृष्टि से हुई क्षति का जल्द सर्वे कर मुआवजे पर जोर दिया है। वहीं आसमान बादलों से घिरे रहने तथा गरज के साथ रुक रुक कर हो रही वर्षा के साथ ओलावृष्टि की आशंका से किसान सहमे हुए हैं।

loksabha election banner

================

कहां, कितनी बारिश (एमएम में)

= जागेश्वर : 55

= रानीखेत : 52

= सोमेश्वर : 50

= द्वाराहाट : 50

= शीतलाखेत: 50

= भैंसियाछाना : 44.5

= अल्मोड़ा : 33.5

= सल्ट : 31


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.