अल्मोड़ा में हड़ताल का मिला जुला असर
संवाद सहयोगी, अल्मोड़ा : गंभीर रोगियों तथा घायलों की मददगार 108 आपातकालीन सेवा के कर्मचारियो
संवाद सहयोगी, अल्मोड़ा : गंभीर रोगियों तथा घायलों की मददगार 108 आपातकालीन सेवा के कर्मचारियों की हड़ताल का जिले में मिला जुला असर रहा। जिले में बारह में सात वाहनों का संचालन किया गया। जबकि कुछ ब्लॉकों में कर्मचारी हड़ताल पर रहे। प्रबंधन के अधिकारियों ने बताया कि वैकल्पिक व्यवस्था का सेवा का सुचारू रखने का प्रयास किया जा रहा है।
108 आपात कालीन सेवा के कर्मचारी अपनी विभिन्न मांगों को लेकर प्रांतीय नेतृत्व के आह्वान पर पिछले दो दिनों से हड़ताल पर हैं। हड़ताल के पहले दिन अधिकांश ब्लॉकों में वाहन नहीं चले। लेकिन गुरुवार को 108 प्रबंधन ने नई तैनाती और पीआरडी के जवानों के माध्यम से बारह में सात वाहनों के संचालन में सफलता प्राप्त की। जिस कारण रोगियों ने गुरुवार को थोड़ी राहत महसूस की। 108 सेवा के जिला प्रभारी शैलेंद्र नैथानी ने बताया कि हड़ताल के कारण लोगों को परेशानी का सामना न करना पड़े। इसके लिए प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि अगर कर्मचारी काम पर वापस नहीं लौटे तो सभी वाहनों को वैकल्पिक व्यवस्था के आधार पर चलाने की व्यवस्था की जाएगी।