सीधे मतदान से हो जिपं अध्यक्ष-क्षेत्र प्रमुख का चुनाव
संस अल्मोड़ा अखिल भारतीय क्षत्रिय कल्याणकारी संस्था के जिला इकाई की बैठक में जिला पंचायत
संस, अल्मोड़ा : अखिल भारतीय क्षत्रिय कल्याणकारी संस्था के जिला इकाई की बैठक में जिला पंचायत अध्यक्ष व क्षेत्र प्रमुखों का चुनाव सीधे जनता के मतदान के माध्यम से कराए जाने की मांग उठाई गई। इसके अलावा अन्य अनेक समस्याओं पर भी चर्चा की गई।
संस्था की मासिक बैठक में पालिका सीमा में मच्छरों के बढ़ते प्रकोप पर चिंता जताई गई। मांग उठाई गई कि मच्छरों के उन्मूलन के लिए विभिन्न वार्डो में फॉगिंग मशीन से नालियों व झाड़ियों में दवा का छिड़काव किए जाने पर जोर दिया गया। इसके अलावा मलबे से पटी नालियों की सफाई किए जाने की मांग की गई। इसके अलावा नगर में लावारिश कुत्तों तथा समीपवर्ती क्षेत्रों में आतंक का पर्याय बन रहे तेंदुओं के आतंक से निजात दिलाए जाने की मांग उठाई गई। इसके लिए जल्द कारगर सकारात्मक उपाय किए जाने की मांग की गई। तय किया गया कि संस्था को ब्लॉक स्तर पर मजबूत किया जाएगा। बैठक में हर सिंह बिष्ट, हर सिंह सिराड़ी, लक्ष्मण सिंह बोरा, आनंद सिंह सतवाल, जमन सिंह सिराड़ी, पूरन सिंह ऐरी, शेर सिंह बिष्ट, आरएस बिष्ट, चंद्रशेखर सिराड़ी, डा. एसएस पथनी, आनंद सिंह ऐरी आदि मौजूद थे।