विद्युत करंट लगने से बच्चा बुरी तरह झुलसा
संवाद सहयोगी चौखुटिया यहां विकास खंड परिसर के पास मकान के छत में खेल रहे एक बच्चे क
संवाद सहयोगी, चौखुटिया: यहां विकास खंड परिसर के पास मकान के छत में खेल रहे एक बच्चे को बिजली का करंट लग गया। जिससे वह बुरी तरह झुलस गया। जिसे परिजनों व स्थानीय लोगों द्वारा आनन फानन में सीएचसी चौखुटिया ले जाया गया। जहां से गंभीर हालत के चलते उसे चिकित्सक ने प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर के लिए रेफर कर दिया।
वाकया मंगलवार सुबह करीब साढ़े दस बजे का है। मिली जानकारी के अनुसार यहां विकास खंड कार्यालय में लिपिक के पद पर कार्यरत भाष्कर जोशी का बेटा मयंक 9 वर्ष पास के ही एक मकान के छत में खेल रहा था। इसी दौरान उसका हाथ मकान के उपर से गुजर रहे मुख्य विद्युत लाइन के तार से टच हो गया। इससे वह करंट की चपेट में आ गया। चिल्लाने की आवाज सुन परिवार व आसपास के लोगों ने तार पर लकड़ी मार कर उसे छुड़वाया। हादसे में मयंक बुरी तरह झुलस गया तथा उसे तुरंत अस्पताल ले जाया गया। हालत काफी गंभीर होने के कारण डॉक्टर ने उसे प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर के लिए रेफर कर दिया। बताया गया है कि मयंक हल्द्वानी में पढ़ता है, जो गर्मी की छुट्टी होने के कारण यहां आया था। लेकिन सुबह वह खेलने के लिए पास में ही अपने साथ के घर गया था, इसी दौरान खेलते बख्त वह करंट की चपेट में आ गया।