Move to Jagran APP

महिला सशक्तिकरण के नाम पर दिखावा कर रही केंद्र सरकार

संवाद सहयोगी, रानीखेत/ द्वाराहाट : केंद्रीय ट्रेड यूनियनों के संयुक्त आह्वान पर आशा कार्यकर्ताओं

By JagranEdited By: Published: Tue, 08 Jan 2019 06:21 PM (IST)Updated: Tue, 08 Jan 2019 06:21 PM (IST)
महिला सशक्तिकरण के नाम पर दिखावा कर रही केंद्र सरकार
महिला सशक्तिकरण के नाम पर दिखावा कर रही केंद्र सरकार

संवाद सहयोगी, रानीखेत/ द्वाराहाट : केंद्रीय ट्रेड यूनियनों के संयुक्त आह्वान पर आशा कार्यकर्ताओं की दो दिनी हड़ताल यहा भी शुरू हो गई। सभा में वक्ताओं ने कहा एक ओर तो सरकारें महिला सशक्तिकरण की बात कर रही है वहीं दूसरी ओर आशाओं को वेतन के लाले पड़े हैं। कहा शीघ्र मांग पूरी न होने पर अनिश्चितकालीन आंदोलन किया जाएगा।

loksabha election banner

मंगलवार को आशा कार्यकर्ताओं ने धरना दिया। आशाओं ने राष्ट्रीय फेडरेशन की हड़ताल को पूर्ण समर्थन दिया। इस दौरान प्रदेश उपाध्यक्ष मीना आर्या, भावना बिष्ट़, दीपा आर्या, कमला जोशी, शोभा, गरिमा साह, सरोज चौधरी, आशा पाण्डे, विमला आर्या, अल्का जोशी आदि मौजूद रही।

द्वाराहाट : आशा कार्यकर्ताओं ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र परिसर में धरना देकर नारेबाजी की। अध्यक्ष ललिता मठपाल ने केंद्र सरकार पर आशाओं का शोषण करने का आरोप लगाया। मौके पर उपाध्यक्ष विमला आर्या, प्रेमा किरौला, काता आर्या, उषा चौधरी, गीता वर्मा, पुष्पा जोशी, पुष्पा रौतेला, गंगा अधिकारी, कमला देवी, चंपा अधिकारी, परुली देवी, गीता अधिकारी, चंपा देवी, ललिता हर्बोला आदि मौजूद रहीं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.