मतदान की शपथ लेने उमड़ा सैलाब
संवाद सहयोगी रानीखेत चुनावी महासमर से एक दिन पूर्व विभिन्न विद्यालयों के बच्चों ने नगर क्षेत्र मे
संवाद सहयोगी, रानीखेत : चुनावी महासमर से एक दिन पूर्व विभिन्न विद्यालयों के बच्चों ने नगर क्षेत्र में जनचेतना रैली निकाली। अधिक से अधिक मतदान का आह्वान किया। गुरुजनों ने खुद व बच्चों को शत प्रतिशत मतदान की शपथ ली। रैली में प्रधानाचार्या जीजीआइसी नीलम नेगी, नेशनल इंटर कॉलेज से विमला रावत के साथ ही जीजीआइसी ताड़ीखेत, केंद्रीय विद्यालय, माउंट सिनाई, जवाहर नवोदय, वीरशिवा आदि कई शासकीय अशासकीय विद्यालयों के गुरुजन व सैकड़ों विद्यार्थी शामिल रहे।
================
द्वाराहाट में भी जनचेतना रैली
स्वीप के तहत यहां भी रैली निकाली गई। बीईओ श्याम सिंह बिष्ट ने हरी झडी दिखा रवाना किया। इसमें पाच विद्यालयों के लगभग 500 विद्यार्थियों तथा शिक्षकों ने हिस्सा लिया। रैली शीतलापुष्कर से शुरू होकर मुख्य चौराहा, घटगाड़, पूजाखेत, विद्यापुर, बमनपुरी होकर गुजरी। जागरूक करते पोस्टर भी बांटे गए। शपथ भी ली गई। संचालन सहायक नोडल अधिकारी जमुना प्रसाद तिवारी व अमिता प्रकाश ने किया। इस मौके पर गणेश भट्ट, संगीत सिंह, दीपा रानी, खजान चंद्र, शकर दत्त, माया मेहरा, मीना, उषा सामंत, नवीन तिवारी, नवीन मैनाली, सुबोध साह, नवल अधिकारी, केएन जोशी, रजत जोशी, सुरेंद्र राणा,धीरज जोशी आदि मौजूद रहे।