मां की भक्ति में डूबा खुशहालकोट गांव
संस रानीखेत कोसी घाटी स्थित खुशहालकोट गाव में वैदिक मंत्रोच्चार व मां के जयकारे गूंजे।
संस, रानीखेत : कोसी घाटी स्थित खुशहालकोट गाव में वैदिक मंत्रोच्चार व मां के जयकारे गूंजे। भव्य कलशयात्रा के बाद पूरे विधि-विधान से भूमिया देवता व माता की भव्य मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा की गई। बाद में भंडारा भी लगा। इसमें दूरदराज से श्रद्धालु पहुंचे।
रानीखेत खैरना स्टेट हाईवे पर मल्ला पातली से खुशहालकोट गाव (ताड़ीखेत) तक शुक्रवार को माहौल भक्तिमय हो गया। भूमिया देवता व माता की मूर्ति स्थापना से पूर्व पारंपरिक परिधान में सजीधजी महिलाओं ने कलश यात्रा निकाली। माता के जयकारों से समूचा क्षेत्र गूंजायमान हो उठा। मुख्य पुजारी पं. नंदाबल्लभ व तारा दत्त पाडे ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच पूजा-अर्चना कर राजस्थान से लाई गई संगमरमर की भूमिया देवता व देवी माता की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा की। क्षेत्र व आसपास से पहुंचे तमाम श्रद्धालुओं ने भंडारे का प्रसाद ग्रहण किया। खुशहाल सिंह नेगी, जोगा सिंह, देवेंद्र नेगी, शिवराज सिंह, बालम सिंह, इंदर सिंह, गजेंद्र नेगी, कुंवर सिंह, हरीश चंद्र सिंह, मदन सिंह, विमला देवी, तारा देवी, पुष्पा देवी, हीरा देवी, कमला देवी, भगवती देवी, हंसी देवी आदि कारसेवा में जुटी रही।