दूसरे दिन पांच सौ युवा दौड़ में सफल
रानीखेत में सेना के ऐतिहासिक सोमनाथ मैदान में भारतीय सेना की खुली भर्ती जारी है। दूसरे दिन पांच सौ युवा दौड़ में सफल हुए।
संवाद सहयोगी, रानीखेत: सेना के ऐतिहासिक सोमनाथ मैदान में भारतीय सेना की खुली भर्ती जारी है। आठ दिनों तक चलने वाली सेना भर्ती रैली के दूसरे दिन बागेश्वर व अल्मोड़ा जिले के युवाओं ने भाग्य आजमाया। दौड़ के लिए चयनित 2400 युवाओं में से पाच सौ युवा ही दौड़ पूरी कर पाए।
सेना भर्ती रैली के दूसरे दिन गुरुवार को भी पर्यटन नगरी में युवाओं का हुजूम उमड़ा। भर्ती रैली में बागेश्वर जिले तथा अल्मोड़ा जिले के भिकियासैंण तथा चौखुटिया तहसील के करीब तीन हजार युवा पहुंचे। प्री हाइट टेस्ट व प्रपत्रों की जांच के बाद 2400 युवाओं को दौड़ के लिए चयनित किया गया। इनमें से पाच सौ युवकों ने दौड़ की पहली बाधा पार की। सैन्य अधिकारियों के अनुसार दौड़ में सफल युवाओं की शारीरिक दक्षता परीक्षा जारी है। बताया कि आज नैनीताल जनपद के युवाओं की भर्ती होगी।