Move to Jagran APP

भाजपा के सदस्यता अभियान में छात्रों को जोड़ा

अल्मोड़ा में भारतीय जनता पार्टी के जिला कार्यालय में पार्टी को मजबूत करने के लिए सदस्यता अभियान तेज कर दिया है्र।

By JagranEdited By: Published: Wed, 04 Nov 2020 11:05 PM (IST)Updated: Wed, 04 Nov 2020 11:05 PM (IST)
भाजपा के सदस्यता अभियान में छात्रों को जोड़ा
भाजपा के सदस्यता अभियान में छात्रों को जोड़ा

संस, अल्मोड़ा : भारतीय जनता पार्टी के जिला कार्यालय में पार्टी को मजबूत करने के लिए सदस्यता अभियान चलाया गया। बुधवार को अनेक छात्र- छात्राओं को पार्टी से जोड़ा गया। पूर्व छात्रा उपाध्यक्ष स्वर्णिम गंगोला ने अपने अनेक साथियों के साथ पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।

loksabha election banner

इस दौरान अनुसूचित मोर्चा जिलाध्यक्ष धर्मवीर आर्या ने कहा कि छात्र-छात्राओं ने भाजपा की विचारधारा से प्रेरित होकर भाजपा की सदस्यता ग्रहण की है। भाजपा के जनहित के कार्यो से प्रेरित होकर पूर्व छात्रा उपाध्यक्ष स्वर्णिम गंगोला व उनके साथी भाजपा से जुड़ गए हैं। इस दौरान आरती जीना, पूíणमा गंगोला, पूनम दानू, अभिषेक गंगोला सहित उनके अनेक साथियों को भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य रमेश बहुगुणा, जिलाध्यक्ष रवि रौतेला, महामंत्री महेश नयाल की उपस्थिति में पार्टी की सदस्यता दी गई। वहीं उन्होंने कहा कि अनुसूचित वर्ग के लोग भी भाजपा पर विश्वास कर अधिक से अधिक संख्या में भाजपा से जुड़ रहे हैं। इस दौरान जिला पंचायत सदस्य योगेश बाराकोटी मौजूद रहे।

--


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.