Move to Jagran APP

बालिकाओं की शिक्षा पर दें विशेष ध्यान : राज्यपाल

जागरण संवाददाता, अल्मोड़ा : अपने पहले दौरे पर अल्मोड़ा पहुंची प्रदेश की राज्यपाल बेबी रानी मौय

By JagranEdited By: Published: Sat, 13 Oct 2018 11:09 PM (IST)Updated: Sat, 13 Oct 2018 11:09 PM (IST)
बालिकाओं की शिक्षा पर दें विशेष ध्यान : राज्यपाल

जागरण संवाददाता, अल्मोड़ा : अपने पहले दौरे पर अल्मोड़ा पहुंची प्रदेश की राज्यपाल बेबी रानी मौर्य ने महिलाओं की दशा व बालिकाओं की शिक्षा पर विशेष ध्यान देने की जरूरत बताई। उन्होंने कहा कि जिले में महिलाओं को आíथक तौर पर मजबूत बनाने के लिए सशक्त प्रयास प्रशासन के साथ बैठकर करेंगे। इसके साथ ही बालिकाओं को बेहतर शिक्षा मिले इसके लिए प्रधानाचार्यो से बात करेंगी। राज्यपाल ने नशे की बढ़ती प्रवृत्ति पर गहरी ¨चता जतायी और कहा कि इससे निपटने के लिए कारगर उपाय किए जाएंगे।

loksabha election banner

शनिवार को सर्किट हाउस में पत्रकारों से बात करते हुए राज्यपाल बेबी रानी मौर्य जहां महिलाओं व बालिकाओं की दिशा व दशा को बदलने के प्रति फिक्रमंद दिखीं। वहीं उनका कहना था कि उत्तराखंड खासकर पहाड़ पर बढ़ती नशे की प्रवृत्ति पर कारगर रोक लगाने की पहल की जाएगी। इसके लिए प्रशासन के साथ बैठकर रणनीति बनाएंगे। राज्यपाल ने कहा कि अल्मोड़ा को पर्यटन के नक्शे में जोड़ने इसको बढ़ावा देने की दिशा में भी वह काम करेंगी। इसके लिए उनको यहां के जड़ी- बूटी उद्योग के बारे में विस्तार से बताया गया है। वह खुद भी यहां पर महिला स्वयं सहायता समूहों के बीच जाकर किए जा रहे जा रहे कामों को देखेंगी। राज्यपाल बेबीरानी मौर्य ने कहा कि बालिकाओं की शिक्षा बेहतर हो इस दिशा में जो भी समस्याएं सामने आ रहीं हैं उनका समाधान प्रशासनिक व विभागीय अधिकारियों के साथ बैठकर किया जाएगा।

...........

ताकुला की महिलाओं की प्रशंसा

अल्मोड़ा में ताकुला ब्लॉक के अंतर्गत चूर के पेड़ से विभिन्न उत्पाद जैसे शहद, घी और दूसरी उपयोगी वस्तुएं बना रहीं महिलाओं के सशक्तीकरण की राज्यपाल ने प्रशंसा की।

.............

महिला मोर्चा की पदाधिकारियों पिछौड़ा ओढ़ाकर किया स्वागत

अल्मोड़ा में आर्मी ग्राउंड में करीब आधा घंटे देर से पहुंचीं राज्यपाल बेबीरानी मौर्य का भाजपा जिलाध्यक्ष गो¨वद ¨सह पिलखवाल व महामंत्री रवि रौतेला व महिला मोर्चा की उपाध्यक्ष लता बोरा व नगर अध्यक्ष कैलाश गुरुरानी व मनीष बिष्ट ने बुके देकर स्वागत किया। राज्यपाल के आने का पहले कार्यक्रम साढ़े 12 बजे का तय था। बाद में पिथौरागढ़ में मौसम खराब होने के कारण समय में बदलाव किया गया।

आर्मी ग्राउंड हेलीपैड पर भाजपा जिलाध्यक्ष गो¨वद पिलखवाल के अतिरिक्त डीएम नितिन ¨सह भदौरिया व एसएसपी पी रेणुका देवी ने भी राज्यपाल बेबीरानी मौर्य को बुके देकर स्वागत किया। वहीं महिला मोर्चा की उपाध्यक्ष लता बोरा ने पारंपरिक पिछौड़ा ओढ़ाकर स्वागत किया गया। राज्यपाल ने कहा कि अल्मोड़ा की सांस्कृतिक तौर पर मजबूती ही इसकी पहचान है। यहां से सर्किट हाउस पहुंचने पर भाजपा महिला जिलाध्यक्ष किरन पंत, विद्या बिष्ट सहित दूसरी महिला कार्यकर्ताओं ने भी राज्यपाल का माल्यार्पण व पिछौड़ा ओढ़ाकर पारंपरिक रीति रिवाजों के साथ स्वागत किया। इससे पहले उनको गार्ड आफ आनर दिया गया। इस मौके पर महेश नयाल, विनीता बिष्ट, चंदन लाल, कैलाश गुरुरानी, अजय वर्मा, लीला बोरा, प्रेमा मेर, मीना भैसोड़ा, चंद्रा जोशी, इंद्रप्रभा जोशी, मनोज जोशी, रमा जोशी सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.