विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 03, 2020 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

मंगलदीप स्कूल के दिव्यांग बच्चों की मदद को दौड़े धावक विनय

By JagranEdited By:
Published: Thu, 03 Sep 2020 09:27 AM (GMT+05:30)

अल्मोड़ा में दिव्यांग बच्चों को बेहतर शिक्षा देने के लिए धावक विनय ने दौड़ से दिया मदद का संदेश।

मंगलदीप स्कूल के दिव्यांग बच्चों की मदद को दौड़े धावक विनय
मंगलदीप स्कूल के दिव्यांग बच्चों की मदद को दौड़े धावक विनय

संवाद सहयोगी, अल्मोड़ा : दिव्यांग बच्चों को बेहतर शिक्षा दे उन्हें आत्मनिर्भर बनाने को संचालित मंगलदीप विद्यालय के विस्तार को लोग आगे आने लगे हैं। अंतरराष्ट्रीय धावक विनय साह ने स्टेडियम के चक्कर लगा 21 किमी की दौड़ दो घंटे में पूरी कर विद्यालय की मदद के लिए सभी से आगे आने का संदेश दिया। अब तक 11. 50 लाख रुपये जमा किए जा चुके हैं।

डीएम नितिन सिंह भदौरिया ने बुधवार को स्टेडियम में दौड़ का शुभारंभ किया। उन्होंने विनय के साथ दौड़े बलवंत सिंह दानू, रितिक राज, दीपक , हेमू बिष्ट, नवनीत साह, पुष्कर सिंह चम्याल, सुंदर सिंह जीना, दीपांकर को भी पुरस्कृत किया। धावक विनय ने ऑनलाइन के जरिये मंगलदीप विद्यालय को आíथक मदद की अपील की है। डीएम के अनुसार होटल सुनीता के संचालक अरुण वर्मा ने पांच लाख, दिल्ली फुटबाल क्लब दो, अलौकिक रिजॉर्ट भिकियासैंण ने 2.50 लाख, ओक बैरल रैस्टोरेंट ने 50 हजार, एसबीआइ 40 हजार, गौरव मनकोटी 11 व महेंद्र लटवाल ने 5001 रुपये की सहायता दी है। विद्यालय के विस्तार को जमीन के लिए 23 लाख रुपये की जरूरत है। इस मौके पर विद्यालय संचालिका मनोरमा जोशी, एसडीएम सीमा विश्वकर्मा, आपदा प्रबंधन अधिकारी राकेश जोशी, तहसीलदार संजय कुमार, क्रीड़ा अधिकारी सीएल वर्मा, बीएस मनकोटी, डॉ. अजीत तिवारी, नरेंद्र कुमार, सूचना विज्ञान अधिकारी अमित लांबा, मुख्य प्रबंधक एसबीआइ जगदीश नैनवाल, शाखा प्रबंधक मोहन कांडपाल, गिरीश मल्होत्रा, जयमित्र बिष्ट आदि मौजूद रहे। == ==

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।