खाई में गिरी ऑल्टो, अल्मोड़ा के सात लोग घायल
संवाद सहयोगी, भवाली : भवाली-अल्मोड़ा रोड पर निगलाट के पास आल्टो कार अनियंत्रित होकर 100 मीट
संवाद सहयोगी, भवाली : भवाली-अल्मोड़ा रोड पर निगलाट के पास आल्टो कार अनियंत्रित होकर 100 मीटर खाई में जा गिरी। हादसे में कार सवार अल्मोड़ा धौलछीना निवासी सात लोग घायल हो गए। घायलों में दो बच्चे भी शामिल हैं। स्थानीय लोगों ने घायलों को खाई से बहार निकालकर पुलिस की मदद से भवाली के समुदायिक अस्पताल में भर्ती कराया। जहा से प्राथमिक उपचार के बाद सभी को छुट्टी दे दी गई।
रविवार को हिमाशु महरा (उम्र)22, विमला देवी उम्र 50, बचुली देवी उम्र 75, भगवती उम्र 40, सुनीता उम्र 35, दिनेश उम्र 10, पायल उम्र 12 ऑल्टो 800 कार में सवार होकर अल्मोड़ा की ओर जा रहे थे। शाम पांच बजे उनकी कार निगलाट पर अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी। स्थानीय लोगों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। 108 एंबुलेंस की मदद से घायलों को भवाली अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहा पर चिकित्सकों ने उन्हें प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी।