ऊषा ने शतरंज में जीता स्वर्ण पदक
जागरण संवाददाता, अल्मोड़ा : विवेकानंद पर्वतीय कृषि अनुसंधान संस्थान ने हैदराबाद में आयोजित खेल प्रतिय
जागरण संवाददाता, अल्मोड़ा : विवेकानंद पर्वतीय कृषि अनुसंधान संस्थान ने हैदराबाद में आयोजित खेल प्रतियोगिता में एक स्वर्ण समेत कई पदक प्राप्त किए। प्रतियोगिता का आयोजन 21 से 25 फरवरी तक किया गया।
हैदराबाद में आयोजित खेल प्रतियोगिता में भारतीय कृषि अनुसंधान संस्थान की सभी शाखाओं के खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया। प्रतियोगिता में संस्थान में सहायक के पद पर कार्यरत ऊषा बिर्दी ने शतरंज में स्वर्ण पदक हासिल कर चैंपियनशिप पर कब्जा जमाया। संस्थान के उत्तरकाशी स्थित कृषि विज्ञान केंद्र चिन्यालीसैंण में कार्यरत मनीषा आर्य ने दो सौ मीटर दौड़ व महिला एकल बैडमिंटन में रजत पदक हासिल किया। महिला डबल बैडमिंटन में मनीषा आर्य और ऊषा बिर्दी की जोड़ी ने रजक पदक अपने नाम किया। जबकि टीम के मैनेजर डॉ. विजय सिंह मीणा ने भाला फेंक में कांस्य पदक प्राप्त किया। खिलाड़ियों की इस उपलब्धि पर संस्थान के निदेशक डॉ. अरूणव पटनायक ने उन्हें शुभकामनाएं दी है। पटनायक ने कहा कि खेल प्रतियोगिताओं से शारीरिक और मानसिक विकास होता है। इसलिए खिलाड़ियों को इस तरह की प्रतियोगिताओं में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेना चाहिए।