प्याज की बढ़ती कीमतों पर भड़के कांग्रेस कार्यकर्ता, केंद्र व राज्य सरकार का पुतला फूंक जताया आक्रोश
रानीखेत में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्याज की बढ़ती कीमतों के विरोध में केंद्र व राज्य सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर आक्रोश जताया।
संवाद सहयोगी,रानीखेत :प्याज की बढ़ती कीमतों पर काग्रेस कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार की नीतियों के खिलाफ नारेबाजी की। बाद में पुतला आग के हवाले किया गया।
पीसीसी सदस्य कैलाश पाडे के नेतृत्व में काग्रेस कार्यकर्ताओं ने गाधी चौक में भाजपा सरकार पर खूब निशाना साधा। कहा कि महंगाई आसमान छू रही है। प्याज ने आम जनता के आसू निकाल दिए हैं। बावजूद सरकार को कोई लेना देना नहीं है।काग्रेस की सरकार में आम जनता को काफी राहत मिली थी। वक्ताओं ने केंद्र व राज्य की भाजपा सरकार को जनविरोधी करार दिया। इस दौरान नगर अध्यक्ष उमेश भट्ट, ब्लॉक अध्यक्ष गोपाल देव,सुंदर लाल गोयल, विनय तिवारी,बसंत नेगी, सोनू कुरैशी, प्रेम कुमार, कुलदीप कुमार, चरन जयसवाल, ख्याली राम, पंकज गुरुरानी, अमन शेख आदि मौजूद रहे।