प्रियांशु जोशी ने अल्मोड़ा का नाम किया रोशन, NCC से भारतीय नौसेना में बने सब लेफ्टिनेंट
द्वाराहाट (अल्मोड़ा) के प्रियांशु जोशी एनसीसी विशेष प्रवेश के माध्यम से भारतीय नौसेना में सब लेफ्टिनेंट बन गए हैं।

पासिंग आउट परेड के बाद माता पिता के साथ प्रियांशु। जागरण
HighLights
प्रियांशु जोशी भारतीय नौसेना में सब लेफ्टिनेंट बने।
एनसीसी विशेष प्रवेश के माध्यम से यह पदवी हासिल की।
केरल में पासिंग आउट परेड के बाद मिली सफलता।
संवाद सहयोगी, द्वाराहाट(अल्मोड़ा)। राष्ट्रीय कैडेट कोर (एनसीसी) से विशेष प्रवेश के अंतर्गत कमीशन प्राप्त कर नगर के होनहार प्रियांशु जोशी भारतीय नौसेना में सब लेफ्टिनेंट बन गए हैं। बीते शनिवार को केरल में पासिंग आउट परेड के बाद उन्होंने यह पदवी प्राप्त कर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। इस परेड की सलामी राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने ली।
शीतलापुष्कर वार्ड निवासी प्रियांशु ने इंटर तक की शिक्षा द्वाराहाट इंटर कालेज (डीआइसी) से ग्रहण की। एनसीसी कैडेट के रूप में उन्होंने बी सर्टिफिकेट परीक्षा ए ग्रेड से उत्तीर्ण कर हल्द्वानी से स्नातक किया। इसके बाद दिल्ली के एसआरएम इंस्टीट्यूट से एमसीए कर नौ सेना के लिए कमीशन प्राप्त किया। प्रियांशु ने बचपन से ही भारतीय सेना का अंग बन देश सेवा करने का सपना देखा। और अब उसे साकार भी कर लिया है।
उनके पिता केएन जोशी डीआइसी में जीवविज्ञान के प्रवक्ता तथा माता अनीता जोशी प्राथमिक विद्यालय गवाड़ में प्रधानाध्यापक हैं। प्रियांशु ने अपनी सफलता का श्रेय माता पिता और गुरुजनों के आशीर्वाद के साथ कड़ी मेहनत को दिया है।
उनकी इस उपलब्धि पर 77यूके एनसीसी बटालियन अल्मोड़ा के कमांडिंग आफिसर कर्नल जितेंद्र शर्मा, प्रशासनिक अधिकारी ले. कर्नल जेसी पंत, सूबेदार मेजर जगदीश सिंह, डीआइसी के प्रधानाचार्य कैप्टन एचसी कबडवाल, शिक्षक गणेश भट्ट, भारत भूषण, नवीन सिंह, संगीत सिंह, भावना जोशी, अनिल शमां, भावना हर्बोला, मोहन जोशी तथा चाचा दिनेश चंद्र जोशी (चाचा) ने हर्ष जता शुभकामनाएं प्रेषित की हैं।