विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 31, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

अल्मोड़ा में पुलिस ने पकड़ी 143 बोतल शराब, दो गिरफ्तार

By Sunil NegiEdited By:
Published: Tue, 31 Jan 2017 04:12 PM (IST)Updated: Wed, 01 Feb 2017 07:00 AM (IST)

अल्‍मोड़ा जिले के कांडा में पुलिस की फ्लाइंग स्‍क्‍वाड टीम ने चेकिंग के दौरान एक कार से 143 बोतल शराब ...और पढ़ें

अल्मोड़ा में पुलिस ने पकड़ी 143 बोतल शराब, दो गिरफ्तार
अल्मोड़ा में पुलिस ने पकड़ी 143 बोतल शराब, दो गिरफ्तार

कांडा, [जेएनएन]: बीती रात पुलिस की फ्लाइंग स्क्वाड टीम ने कांडा के पास से एक कार से 143 बोतल देशी शराब जब्त की।

पुलिस के अनुसार, जिला निर्वाचन अधिकारी के आदेश पर नियमित चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। बीती रात पुलिस की फ्लाइंग स्क्वाड की टीम कांडा के पास वाहनों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान उन्होंने एक कार को रोका। तलाशी में कार से 143 देशी शराब की बोतल मिली। टीम ने कार सवार दो लोगों को हिरासत में ले लिया।

यह भी पढ़ें: ऋषिकेश में दस पेटी अंग्रेजी शराब के साथ एक गिरफ्तार

पूछताछ में आरोपियों ने अपने नाम प्रदीप भट्ट और चालक महेश चन्द्र दोनों निवासी भागीरथी (बागेश्वर) बताया। फ्लाइंग स्क्वाड की टीम में प्रभारी नारायण दत्त पांडे, एसआइ गोपाल राम, कांस्टेबल जगदीश आर्य और शिव राम आदि शामिल थे।

यह भी पढ़ें: चुनाव के लिए लाई गई 173 पेटी शराब के साथ एक धरा

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।