किशोरी को जबरन ले जाकर युवक ने किया दुष्कर्म, गिरफ्तार
अल्मोड़ा जिले के द्वाराहाट में एक किशोरी से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पुलिस ने आरोपित युवक को गिरफ्तार कर लिया है।
द्वाराहाट, जेएनएन। किशोरी को जबरन ले जाने और उससे दुष्कर्म करने के आरोपित को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। साथ ही उसे न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया है।
दरअसल, समीपवर्ती क्षेत्र की एक किशोरी बीती नौ जनवरी को बैंक जाने के नाम पर घर से निकली। जब वो शाम तक घर नही पहुंची तो दस जनवरी को किशोरी की मां ने थाने में प्राथमिकी दर्ज करवाई। इसके बाद से ही पुलिस किशोरी की तलाश में जुट गर्इ।
काफी खोजबीन के बाद एसआइ ललिता चुफाल और कॉन्स्टेबल प्रेम सिंह ने बिंता तिराहे से उसे बरामद किया। इस दौरान उसके साथ बिंता के तोक कासिना निवासी भाष्कर (19 वर्ष) पुत्र रमेश राम भी था।
पुलिस दोनों को थाने ले आर्इ। पूछताछ के दौरान किशोरी ने बताया कि युवक उसे जबरन अपने साथ ले गया और दुष्कर्म किया। फिलहाल, पुलिस ने पॉक्सो के तहत मामला दर्ज कर आरोपित को न्यायालय में पेश किया। वहीं, किशोरी को मेडिकल के लिए भेज दिया गया है। मामले की विवेचना ज्योति कोरंगा को सौंपी गई है। वहीं, विवेचना के दौरान इन दोनों के मेरठ तक जाने की बात सामने आई है।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।