Move to Jagran APP

लंबे समय बाद पूरी हुई गगास घाटी के लोगों की मुराद

संवाद सहयोगी द्वाराहाट गगास घाटी के लोगों की वषरें पुरानी मिनी स्टेडियम की माग अंतत पूर

By JagranEdited By: Published: Fri, 09 Aug 2019 11:15 PM (IST)Updated: Sat, 10 Aug 2019 06:33 AM (IST)
लंबे समय बाद पूरी हुई गगास घाटी के लोगों की मुराद
लंबे समय बाद पूरी हुई गगास घाटी के लोगों की मुराद

संवाद सहयोगी, द्वाराहाट : गगास घाटी के लोगों की वषरें पुरानी मिनी स्टेडियम की माग अंतत: पूरी हो गई है। छाना भेंट में 99.62 लाख की लागत से स्वीकृत इस स्टेडियम के लिए 39. 848 लाख की प्रथम किश्त अवमुक्त भी कर दी गई है। विधायक महेश नेगी ने इसे खेल युक्त, नशा मुक्त विधानसभा क्षेत्र बनाने की ओर महत्वपूर्ण कदम होगा।

loksabha election banner

बताते चलें कि गगास घाटी के छाना भेंट में मिनी स्टेडियम की माग लोग अरसे से करते आ रहे थे। इसके लिए बाकायदा आदोलन भी हुए। प्रयासों पर आश्वासन तो बहुत मिले लेकिन बात नहीं बनी। 2018 में विधायक महेश नेगी ने मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत के द्वाराहाट भ्रमण के दौरान मामला प्रमुखता से रखा। मुख्यमंत्री ने सार्वजनिक मंच से छाना भेंट व बिंता में मिनी स्टेडियम के निर्माण की घोषणा की थी।

============

शासन ने जारी किया शासनादेश

सीएम की घोषणा पर शासन ने छाना भेंट में मिनी स्टेडियम निर्माण के लिए 99. 62 लाख की स्वीकृति प्रदान कर बकायदा 39. 848 की राशि प्रथम किश्त के रूप में अवगत भी कर दी है। स्टेडियम निर्माण के लिए पेयजल संसाधन एवं निर्माण निगम (खेल इकाई) को कार्यदायी संस्था बनाया गया है। विधायक महेश नेगी ने जानकारी देते हुए कहा कि क्षेत्रवासियों की वषरें पुरानी माग तो पूरी हुई ही। साथ ही द्वाराहाट विधान सभा क्षेत्र को खेलयुक्त नशामुक्त बनाने के उनके संकल्प को पूरा करने के मार्ग में यह मील का पत्थर साबित होगा। साथ ही यह भी कहा कि निर्माण कार्य में किसी भी प्रकार की कोताही बर्दास्त नहीं की जाएगी। अन्य विकास कार्य भी प्राथमिकता के साथ किए जाएंगे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.