पपोली निवासी सैनिक का गोहाटी में आकस्मिक निधन
संवाद सहयोगी दन्यां पपोली निवासी एक सैनिक की आसाम के गोहाटी में ड्यूटी के दौरान आकस्ि
संवाद सहयोगी, दन्यां: पपोली निवासी एक सैनिक की आसाम के गोहाटी में ड्यूटी के दौरान आकस्मिक मौत हो गई। सैनिक का पार्थिव शरीर शनिवार की देर सायं पपोली गांव पहुंचा और रामेश्वर स्थित श्मशान घाट पर अंतिम संस्कार किया गया। इस अवसर पर सिख रेजीमेंट अल्मोड़ा के जवानों ने जवान को अंतिम सलामी दी। श्मशान घाट में दन्यां थाने के प्रभारी निरीक्षक हरेंद्र चौधरी, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष मोहन सिंह महरा सहित अनेक जन प्रतिनिधि भी शामिल हुए।
विकासखंड धौलादेवी के अन्तर्गत पपोली निवासी उमेद सिंह पुत्र डुंगर सिंह (21) 9 कुमाऊं रेजीमेंट में वर्तमान में आसाम के गुहाटी में तैनात थे। छह मार्च को डयूटी के दौरान उनका आकस्मिक निधन हो गया। सैनिक का शव शनिवार को देर शाम पपोली गांव पहुंचा। शव को देखकर घर में कोहराम मच गया। शव के साथ सिख रेजीमेंट अल्मोड़ा के जवान, दन्यां थाने की प्रभारी निरीक्षक सहित अनेक जन प्रतिनिधि भी थे। गमगीन माहौल में शाम आठ बजे रामेश्वर स्थित श्मशान घाट में अंतिम संस्कार किया गया।