एक वोट ने पलट दी प्रधान पद पर तकदीर
संस अल्मोड़ा कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की मतगणना मध्यरात्रि बाद तक च
संस, अल्मोड़ा : कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की मतगणना मध्यरात्रि बाद तक चलती रही। इस बीच कई रोचक परिणाम भी आए। कई दिग्गजों को जनता न नकार दिया तो तमाम नए चेहरों गांवों की सरकार के लिए मौका दिया गया। शुरूआती मतगणना जनपद के कुछ विकासखंडों में प्रधान पद प्रत्याशियों का भाग्य एक वोट ने बदल डाला।
ग्राम पंचायत मल्ली मिरई (द्वाराहाट) सीट से प्रधान पद के लिए अंजू गोस्वामी व रेखा देवी के बीच कांटे की टक्कर रही। मतगणना के आखिरी चरण में मात्र एक वोट से रेखादेवी (355) विजयी रही। द्वाराहाट ब्लॉक के ही ग्राम पंचायत बड़ेत सीट पर भी सांसें थमी रही। यहां रेखा बिष्ट (47) ने मंजू देवी (46) को अंतिम दौर में एक वोट से मायूसी दी। तीसरा चुनाव परिणाम भी इसी ब्लॉक का रहा। ग्राम पंचायत बनोली (द्वाराहाट) सीट से प्रधान पद प्रत्याशी प्रशांत सिंह (38) आखिरी राउंड में दीवान सिंह (37) को एक वोट से मात दे गए।
कनारीथौड़ (स्यालदे) सीट से प्रधान पद के उम्मीदवार ललित सिंह (52) को दीपा देवी (53) ने मात्र एक वोट से हराया।
============
हेमादेवी ने हेमा को हराया
इंडा ग्राम पंचायत (भिकियासैंण) सीट पर हेमा देवी (चुनाव चिह्न अनानास) ने हेमा देवी (चुनाव चिह्न आइसक्रीम) को एक वोट से हराया। ग्राम पंचायत जालली में अमरनाथ भी एक वोट से जीते।ग्राम पंचायत भटकोट (चौखुटिया) में गीता, भकराकोट (सल्ट) में विनीता देवी, सिलखोड़ा (लमगड़ा) से बीना बौरा, बजेला (धौलादेवी) में हीरा देवी, धौलनैली (भैंसियाछाना) में भी दीना देवी एक वोट से जीत गां की मुखिया बनी।