Move to Jagran APP

रानीखेत महाविद्यालय में एनएसयूआइ का वर्चस्व टूटा

संवाद सहयोगी, रानीखेत : स्वतंत्रता सेनानी जयदत्त वैला राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय की छात्र राज

By JagranEdited By: Published: Sat, 08 Sep 2018 11:22 PM (IST)Updated: Sat, 08 Sep 2018 11:22 PM (IST)
रानीखेत महाविद्यालय में एनएसयूआइ का वर्चस्व टूटा

संवाद सहयोगी, रानीखेत : स्वतंत्रता सेनानी जयदत्त वैला राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय की छात्र राजनीति में एनएसयूआई का वर्चस्व टूट गया। वहीं अभाविप को भी झटका लगा है। यहां अध्यक्ष पद पर निर्दलीय नवनीत उपाध्याय ने दोनों छात्र संगठनों की मदद से 232 मतों से चुनाव जीत लिया। उपाध्यक्ष पद पर मोहित पांडे (601), छात्रा उपाध्यक्ष हिमांशी बिष्ट (875), विवि प्रतिनिधि शालवी साह (695) विजयी रही। सचिव पद के लिए ललित आर्या, संयुक्त सचिव निखिल बिष्ट, कोषाध्यक्ष हिमांशु बिष्ट, सांस्कृतिक सचिव विशाल फुलारा व कला संकाय प्रतिनिधि वाणिज्य पद पर सुधांशु भट्ट निर्विरोध चुने गए। कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच शनिवार को प्रात: दस बजे से मतदान शुरू हुआ। दोपहर ढाई बजे से मतगणना शुरू हुई। छात्र संघ प्रभारी डॉ. वाइसी सिंह ने सायं परिणाम घोषित किए। प्राचार्य डॉ. चंद्रराम ने शपथ दिलाई। इस मौके पर डॉ. अनुपमा तिवारी, डॉ. आशुतोष त्रिपाठी, डॉ. मुकेश जोशी, डॉ. आदेश कुमार, डॉ. महिराज माहरा, डॉ. बीबी भट्ट, डॉ. जया नैथानी, शंकर सिंह आदि मौजूद रहे।

loksabha election banner

=============

किसने किसे कितने मतों से हराया

= अध्यक्ष : निर्दलीय नवनीत ने एनएसयूआई समर्थित कुलदीप मेहरा (339) को 232 मतों से। अभाविप के हरीश चंद्र सिंह को 319 मत मिले।

= उपाध्यक्ष : मोहित पांडे ने कांटे की टक्कर में रोहित अधिकारी (590) को 11 मतों से।

= छात्रा उपाध्यक्ष : हिमांशी बिष्ट ने रजनी पवार (332) को 353 वोटों से।

= विवि प्रतिनिधि : शालवी साह ने दिनेश सिंह (492) को 203 मतों से। (विज्ञान व कला संकाय प्रतिनिधि के लिए कोई नामांकन ही नहीं, सीट रिक्त। कुल मतदाता छात्र 1760, वोट पड़े 1238, 96 नोटा, 52 रद।)

============

छात्र हित में करें कार्य

नवनिर्वाचित छात्र संघ पदाधिकारियों को उपनेता करन माहरा, पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष धन सिंह रावत व हीरा सिंह रावत, भूपेंद्र सिंह रावत, हेमंत अधिकारी आदि ने बधाई देते हुए छात्र हित में कार्य करने का अह्वान किया।

=====पैकेज ========

मानिला महाविद्यालय बना मिसाल, सभी निर्विरोध

मानिला (रानीखेत) : अन्य महाविद्यालयों से इतर मानिला महाविद्यालय ने आम सहमति से चुनाव करा मिसाल पेश की। यहां सभी पदाधिकारी निर्विरोध चुने गए। प्रभारी प्राचार्य डॉ. गोरखनाथ ने शपथ दिलाई। इस मौके पर डॉ.ममता बिष्ट, डॉ. ज्योति राणा, डॉ. नीतू खुलवे, डॉ. प्रीति वर्मा, डॉ. उमराव सिंह, डॉ. चरण सिंह धपोला, डॉ. मनोज कुमार, पीएस बिष्ट आदि मौजूद रहे।

=== ये हैं निर्विरोध पदाधिकारी

= अध्यक्ष : गोकुल

= उपाध्यक्ष : महेंद्र सिंह

= छात्रा उपाध्यक्ष : गीता

= संयुक्त सचिव : मोनिका नैलवाल

= कोषाध्यक्ष : सुरेंद्र सिंह

= विवि प्रतिनिधि : कुंदन राम

(महासचिव पद पर दीपक चंद्र के नाम वापस लेने जबकि सांस्कृतिक सचिव व संकाय प्रतिनिधि के लिए कोई नामांकन न होने से दोनों पद रिक्त)

========पैकेज =======

द्वाराहाट में यूएसएफ का डंका, अभाविप का किला ढहा

= अध्यक्ष अर्जुन, छात्रा उपाध्याय हेमा, सचिव महेंद्र, संयुक्त सचिव प्रवीण, कोषाध्यक्ष करन

= उपाध्यक्ष पद पर एनएसयूआई के भूपेंद्र जीते

संवाद सहयोगी, द्वाराहाट : पं.मदन मोहन उपाध्याय महाविद्यालय के छात्रसंघ चुनाव में पहली बार उत्तराखंड स्टूडेंट फेडरेशन (यूएसएफ) ने अध्यक्ष समेत पाच सीटों पर जीत हासिल कर अभाविप का गढ़ ध्वस्त कर दिया। यहां 902 में से 660 विद्यार्थियों ने वोट डाले। यहां सर्वाधिक 112 नोटा वोट व 215 मत अवैध रहे। चुनाव प्रभारी डॉ. प्रेम प्रकाश ने परिणाम घोषित किए। प्राचार्य डॉ. भरतजी उपाध्याय ने शपथ दिलाई। पूर्व विधायक पुष्पेश त्रिपाठी ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को बधाई दी।

==============

कौन कितने मतों से जीता

= अध्यक्ष : यूएसएफ के अर्जुन सिंह रौतेला (384) ने अभाविप के अर्जुन सिंह (260) को 124 मतों से हराया।

= छात्रा उपाध्यक्ष : यूएसएफ की हेमा काडपाल (371) ने दीपा (239) को 132 मतों से।

= सचिव : निर्दलीय महेंद्र सिंह बिष्ट (358) ने चंदन सिंह (268) को 90 मतों से।

= संयुक्त सचिव : प्रवीण तेवाड़ी (260) ने भावना किरौला (255) को पांच मतों से। तीसरे स्थान पर रही ममता चमकनी को 116 मत मिले।

= कोषाध्यक्ष : करन सिंह नेगी (463) ने प्रियंका (141) को 322 मतों से।

= विवि प्रतिनिधि : पूजा (308) ने अंजू (209) को 99 मतों से। उपाध्यक्ष पद पर एनएसयूआई के भूपेंद्र सिंह अधिकारी व सांस्कृतिक सचिव पद पर मनीष कुमार निर्विरोध।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.