पं.दीनदयाल के चरित्र को जीवन में उतारने का संकल्प
जागरण संवाददाता, अल्मोड़ा : भारतीय जनसंघ के संस्थापक व एकात्म मानववाद प्रणेता पंडित दीनदयाल उ
जागरण संवाददाता, अल्मोड़ा : भारतीय जनसंघ के संस्थापक व एकात्म मानववाद प्रणेता पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर शहर में कई जगह कार्यक्रमों का आयोजन हुआ। इस मौके पर वक्ताओं ने उनके चरित्र को जीवन में उतारने का जहां संकल्प लिया।
पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर शहर में भाजपा कार्यकर्ताओं ने पार्टी कार्यालय में एक गोष्ठी का आयोजन किया। पांडेयखोला स्थित दीनदयाल पार्क में जिलाध्यक्ष गो¨वद पिलखवाल ने उपाध्याय की मूíत पर माल्यार्पण कर उनके बताए गए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि समाज में गरीबों व शोषितों को आगे बढ़ाने व उनको न्याय दिलाने के लिए पंडित दीनदयाल उपाध्याय जीवन भर सक्रिय रहे। नगर अध्यक्ष कैलाश गुरुरानी ने कहा कि कमजोर वर्गो की वकालत करने वाले उस समय वह अकेले नेता थे। जिनके प्रयासों का ही फल है कि आज समाज में दबे-कुचलों को न्याय मिल पा रहा है। इस मौके पर नगर महामंत्री रवि रौतेला, ललित लटवाल, रमेश बहुगुणा, महेश नयाल, किरन पंत, मीना, विद्या बिष्ट, अमित साह, सुनील जोशी, आशीष कुमार आदि मौजूद रहे।
..........
भाजयुमो ने भी किया उपाध्याय को याद
भारतीय जनता युवा मोर्चा की तरफ से भी पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर स्वच्छता अभियान चलाकर याद किया गया। इस मौके पर जिलाध्यक्ष महेश नयाल ने उपाध्याय की मूíत पर पांडेयखोला में माल्यार्पण किया। जिला महामंत्री अमित साह ने कहा कि संगठन की मजबूती के लिए अधिक से अधिक युवाओं को जोड़ना होगा। इस मौके पर कार्यकर्ताओं ने परिसर में स्वच्छता अभियान चलाकर वृक्षारोपण भी किया। जिसमें मुख्य रूप से जिला उपाध्यक्ष सुनील बिष्ट, सौरभ वर्मा, अशोक कनवाल, आशीष कुमार, रोहित साह, अमित बिष्ट, चंदन गैड़ा, आलोक, हिमांशु, रमेश बहुगुणा, जगदीश चौहान, गिरीश खोलिया, शंकर भंडारी आदि मौजूद रहे।