नौ साल से फरार वारंटी हरियाणा से गिरफ्तार
संवाद सहयोगी अल्मोड़ा पुलिस 9 सालों से फरार चल रहे वारंटी को हरियाणा से गिरफ्तार करने मे
संवाद सहयोगी, अल्मोड़ा : पुलिस 9 सालों से फरार चल रहे वारंटी को हरियाणा से गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। अभियुक्त राकेश कुमार पुत्र फतेह सिंह निवासी नूनामाजरा, थाना बहादुरगढ़ को झज्जर हरियाणा से गिरफ्तार किया गया।
अभियुक्त को 17 अक्टूबर 2009 को द्वाराहाट क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया था। न्यायालय से जमानत पर छूटने के बाद वह फरार चल रहा था। जिसको न्यायालय ने धारा 2/3 गैंगस्टर एक्ट में 25 मई, 2012 को मफरूर घोषित कर दिया था। वह तब से यह पुलिस की गिरफ्तारी से बचता आ रहा था। पुलिस ने आखिरकार उसे हरियाणा से गिरफ्तार कर लिया। टीम में द्वाराहाट उपनिरीक्षक भूपेंद्र सिंह कांस्टेबिल मनोज मेहरा, कमल सांगा शामिल थे।
----------
इंसेट
पुलिस ने वारंटी किया गिरफ्तार
अल्मोड़ा : छह माह से फरार चल रहा अभियुक्त को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। अभियुक्त अनिल बिष्ट पुत्र भीमेंद्र सिंह बिष्ट निवासी बांसभीड़ा अल्मोड़ा सीजेएम कोर्ट के वाद में छह माह से फरार चल रहा था। जिसे सोमवार को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया।